महाराष्ट्र की सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पर ‘पेपर कांड’ का साया मंडरा गया है. ठाणे से सामने आई एक गोपनीय सूचना ने पूरे सिस्टम में हड़कंप मचा दिया. दावा है कि पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया, जिसके पास से TET परीक्षा के प्रश्नपत्र से मिलते-जुलते सवाल बरामद होने की जानकारी मिली. इसके बाद परीक्षा की गोपनीयता और सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो गए.
सूचना मिलते ही पुलिस और महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद हरकत में आ गई. प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई गई कि संदिग्ध के पास मौजूद प्रश्न, वास्तविक प्रश्नपत्र से मेल खाते हैं. मामला सामने आते ही परीक्षा परिषद ने बड़ा फैसला लेते हुए 28 जून 2026 को पूरे महाराष्ट्र में आयोजित होने वाली TET-1 परीक्षा को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया.
जांच पूरी होने तक परीक्षा रद्द
परिषद का कहना है कि लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा. परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है. यही वजह है कि जांच पूरी होने तक परीक्षा पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है.
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या यह सिर्फ एक संदिग्ध मामला है या फिर इसके पीछे कोई संगठित पेपर लीक नेटवर्क सक्रिय है? क्या परीक्षा से पहले ही प्रश्नपत्र बाहर पहुंच गया था? इस पूरे मामले में और कौन-कौन शामिल है? पुलिस इन तमाम पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है.
उधर, परीक्षा रद्द होने से लाखों अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी है. महीनों की तैयारी के बाद परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की उम्मीद लगाए बैठे उम्मीदवार अब नई तारीख का इंतजार कर रहे हैं. महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि परीक्षा से जुड़ी सभी आधिकारिक जानकारी केवल परिषद की वेबसाइट से ही प्राप्त करें और किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें.
यह भी पढ़ें- ‘मम्मी, मुझे माफ़ कर दो, टेंशन मत लेना…’, महाराष्ट्र में नीट पेपर के तनाव में छात्र ने की खुदकुशी
फिलहाल, पूरे महाराष्ट्र की नजर इस हाई-प्रोफाइल जांच पर टिकी है. सवाल सिर्फ एक परीक्षा का नहीं, बल्कि लाखों युवाओं के भविष्य और भर्ती प्रक्रिया की विश्वसनीयता का है.
28 जून को होना था पेपर
बता दें कि यह परीक्षा कल यानी रविवार (28 जून) को आयोजित होने वाली थी, लेकिन एग्जाम से ठीक एक दिन पहले ही पेपर लीक हो गया. इस खबर के सामने आते ही शिक्षा विभाग से लेकर परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के बीच हड़कंप मच गया है.
महाराष्ट्र में होने वाली TET परीक्षा हुई रद्द
शिक्षा विभाग कर रहा मामले की जांच
शिक्षा विभाग ये वेरीफाई कर रहा है कि कुछ लोगों के पास जो पेपर बरामद हुआ है क्या वो कल से शुरू होने वाले टीचर एलेजिबिलिटी टेस्ट (TET) का असली पेपर है या कोई मॉक टेस्ट का पेपर है. अगर दोनों पेपर मेल खाएंगे तो ऐसे में पुलिस को मामला दर्ज करने के निर्देश के साथ शिक्षा विभाग कल से शुरू होने वाली परीक्षाओं को रद्द करने पर भी विचार कर सकती है. इस विषय में अब तक पुलिस और शिक्षा विभाग किसी की भी ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
संबंधित खबरें
मुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
20 hrs ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
1 day agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
2 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
3 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
3 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
3 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
4 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
5 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
7 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines