लाडली बहन योजना के नाम पर महाराष्ट्र में पुरुषों ने इस योजना में लाभ लेने का गंभीर मामला सामने आया है। करीब 14 हजार 298 पुरुषों ने इस योजना का लाभ लिया और पिछले 10 महीनों में इन लाड़ले पुरुषों को 21.44 करोड़ रुपये बांटे गए। योजना के लाभार्थियों की जांच में यह खुलासा हुआ है। अब सवाल यह है कि इस योजना में पुरुष कैसे घुसे, कौन अंदर लेकर आए, इनकी छानबीन किसने की? इस योजना को लेकर एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। इस योजना में और 2 लाख 36 हजार 014 ऐसे लाभार्थी हैं जिनके नाम को लेकर शक है। पुरुष होकर महिलाओं के नाम का इस्तेमाल कर इस योजना का लाभ लिया गया है।
वरिष्ठ महिलाओं ने भी लिया योजना का फायदा
राज्य सरकार ने नियम बनाया था कि 65 साल के ऊपर की महिलाओं को इस योजना का फायदा नहीं मिलेगा, क्योंकि सरकार उन्हें अन्य योजनाओं के तहत मदद करती है। ऐसा होने के बावजूद 65 साल उम्र के ऊपर की 2 लाख 87 हज़ार 803 महिलाओं ने इस योजना का लाभ उठाया। पिछले 10 महीनों में इन सभी महिलाओं के खाते में 431 करोड़ 70 लाख रुपये जमा हुए।
8 लाख से भी ज्यादा परिवार को मिला लाभ
एक नियम इस योजना में यह भी था कि एक ही परिवार की 2 से ज़्यादा महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। फिर भी एक ही परिवार की 2 से ज्यादा महिलाओं ने इस योजना का लाभ लिया। ऐसे 7 लाख 97 हजार 751 मामले सामने आए हैं। इन सभी महिलाओं को इस योजना से निकालने का फैसला अब तक नहीं लिया गया, लेकिन उनके खाते में भी 1196 करोड़ 62 लाख रुपये जमा हो चुके हैं।
महायुति सरकार इस योजना पर सालाना 42 हज़ार करोड़ रुपये खर्च करती आ रही है। इससे राज्य के कई विकास कार्यों को बड़े पैमाने पर खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, राज्य सरकार ने लाडली बहन की किश्त के लिए आदिवासी विभाग और सामाजिक न्याय विभाग का करोड़ों का फंड महिला एवं बाल कल्याण विभाग को दिया है।
ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र सरकार में हो सकता है बड़ा उलटफेर, कई मंत्रियों पर गिरेगी गाज!
संबंधित खबरें
मुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
1 day ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
1 day agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
3 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
3 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
3 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
3 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
4 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
5 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
7 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines