महाराष्ट्र सरकार में हो सकता है बड़ा उलटफेर, कई मंत्रियों पर गिरेगी गाज!

महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर होने की संभावना है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है, जिसके बाद मंत्रियों के बदलाव की अटकलें तेज़ हो गई हैं। दावा है कि अजीत पवार और एकनाथ शिंदे गुट के आठ मंत्रियों की छुट्टी तय है।

Maharashtra CM

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार के साथ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (फोटो सोर्स- ANI)

विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार में मंत्रियों के बदलाव की चर्चा ज़ोरों पर है। ऐसे में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। दोनों नेताओं के बीच करीब 25 मिनट तक बातचीत हुई। इस मुलाकात के बाद अजीत गुट और शिंदे गुट के कुछ मंत्रियों के पसीने छूट रहे हैं। ये वे मंत्री हैं जिन्होंने अपनी ही सरकार की छवि खराब की है।

किन-किन मंत्रियों पर गिर सकती है गाज?

सबसे पहले पायदान पर हैं अजीत गुट के विधायक और कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे, जो हाल ही में विधान परिषद में रमी खेलते हुए पकड़े गए थे। शिंदे गुट के विधायक और मंत्री संजय शिरसाट पर भी गाज गिरने के पूरे आसार हैं। शिरसाट का नोटों के बैग के साथ वीडियो वायरल हुआ था। शिंदे गुट के राज्य मंत्री योगेश कदम के परिवार के नाम पर बार का लाइसेंस पाया गया। इतना ही नहीं, विपक्ष का आरोप है कि बार की आड़ में वहां डांस बार चलाया जा रहा है। शिंदे गुट के मंत्री संजय राठौड़ और भरत गोगावले को लेकर भी शिकायतें सीएम के पास पहुंच चुकी हैं।

विज्ञापन

‘सामना’ अखबार का दावा: 8 मंत्रियों की होगी छुट्टी

शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में दावा किया गया है कि जल्द ही फडणवीस सरकार के 8 मंत्रियों की विकेट गिरने वाली है। ये सभी मंत्री शिंदे और पवार की पार्टी के हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस हैं लेकिन सरकार का रिमोट कंट्रोल अमित शाह के पास है।

परफॉर्मेंस अच्छा नहीं रहा तो घर जाना पड़ेगा, पहले ही किया था अलर्ट

महाराष्ट्र में नई सरकार आने के बाद सीएम और दो डिप्टी सीएम ने शपथ ली थी। इसके बाद हुए मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान सभी मंत्रियों को बता दिया गया था कि परफॉर्मेंस ठीक नहीं रहा तो मंत्री पद से हटाया जाएगा। पिछले कुछ दिनों से फडणवीस सरकार की फजीहत इन सहयोगी दलों के मंत्रियों ने की है। ऐसे में बीजेपी के मंत्री भी सीएम से मांग कर रहे हैं कि इन मंत्रियों को रोका जाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ