महाराष्ट्र में सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अजित पवार को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। महायुति में एकनाथ शिंदे और एनसीपी के बीच बढ़ते टकराव के बीच एमएलए फंड्स की निगरानी और पारदर्शिता के लिए डिप्टी सीएम अजित पवार की अध्यक्षता में 6 सदस्यीय सब कमेटी का गठन किया है। यह फैसला महायुति गठबंधन में टकराव टालने के उद्देश्य से लिया गया है।
कमेटी में शिवसेना के मंत्री भी शामिल
कमेटी में अजित पवार के अलावा उद्योग मंत्री, राजस्व मंत्री, ग्राम विकास और जलापूर्ति मंत्री, स्कूल शिक्षा मंत्री और खेल-युवा कल्याण मंत्री भी शामिल हैं। इस कमेटी का काम विधायकों के क्षेत्रों में विकास कार्यों की समीक्षा करना, सरकार की योजनाओं को प्रभावी और जिम्मेदार बनाना, प्रोजेक्ट्स के दायरे का विस्तार, योजना में सुधार और उसके इम्म्लीमेंटेशन प्रोसेस को बेहतर बनाने को लेकर काम करेगी।
ये भी पढ़ेंः पहलगाम हमले को लेकर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा ऐलान, पीड़ित परिजनों को मिलेंगे 50 लाख रुपये
ये काम करेगी कमेटी
इस कार्यक्रम के जरिए विधायकों को अपने क्षेत्रों में सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइट और सार्वजनिक स्थलों जैसे पार्क वगैरह से संबंधित परियोजनाओं की सिफारिश करने का अधिकार देता है। अजित पवार की सब कमेटी का नेतृत्व सौंपने का फैसला सीएम देवेंद्र फडणवीस के हालिया निर्देशों के अनुसार आया है, जिसमें वित्त और योजना विभाग की फाइलें सीएमओ आने से पहले डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के पास जानी थी।
एमवीए सरकार में भी हुई थी कलह
बता दें कि धन आवंटन को लेकर टकराव एमवीए सरकार के कार्यकाल में शुरू हुआ था। जब शिवसेना ने आरोप लगाया कि फंड वितरण में एनसीपी पक्षपात कर रही है। शिवसेना ने आरोप लगाया कि फंड में एनसीपी को प्राथमिकता दी गई, उसके बाद कांग्रेस और सबसे कम प्राथमिकता शिवसेना को दी गई। इस कलह के कारण ही एमवीए सरकार का पतन हुआ।
ये भी पढ़ेंः मुंबई: BMC चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, पूर्व मेयर ने थामा शिवसेना का दामन
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
2 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले जलसा, हाईकोर्ट और BSE को बम से उड़ाने की धमकी
7 hrs agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
12 hrs ago10 नवंबर के बाद क्या होगा? शरद पवार के वीडियो ने मचाई राजनीतिक हलचल
14 hrs agoIAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
1 day agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
1 day agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
1 day agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
2 days ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
2 days agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines