महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के परली इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्रेमिका के चरित्र पर शक ने एक युवक को ऐसा अंधा बना दिया कि उसने पहले अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
क्या है पूरा मामला?
बता दें, यह घटना मंगलवार शाम रायगढ़ जिले के सुधागड तालुका के परली गांव की है। युवती एक अस्पताल में बतौर नर्स काम करती थी और उसका एक युवक से प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि युवक को अपनी प्रेमिका के चरित्र पर शक हो गया था। इसी शक के चलते दोनों के बीच कहासुनी हुई और गुस्से में आकर युवक ने कोयते से युवती पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गर्दन से लेकर पूरे शरीर पर गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही युवती की मौत हो गई।
पुलिस कर रही है मामले की जांच
मौके पर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची, जहां युवती का शव मिला। इस दर्दनाक वारदात के बाद युवक ने भी खुद को फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना की जांच जारी है। पुलिस को शुरुआती जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है। फिलहाल, पुलिस मामले की जड़ तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
वहीं, पुलिस मृतका के परिजनों से बात कर मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है। दोनों के बारे में पूछताछ जारी है। कई लोग इसे प्रेम-प्रसंग से जुड़ा मामला बता रहे हैं और हर एंगल से जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र के मिनी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर, राज ठाकरे की मनसे उठा सकती है ये कदम
संबंधित खबरें
दोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
17 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
17 hrs agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
1 day agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 day ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 day ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
2 days agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines