Pune rave party raid: पुणे के खराड़ी इलाके में शनिवार देर रात पुलिस ने एक हाई-प्रोफाइल रेव पार्टी पर छापा मारते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। ‘स्टे बर्ड’ नामक गेस्ट हाउस में चल रही इस पार्टी के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ, शराब और हुक्के जब्त किए हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की। जानकारी के अनुसार जब पुलिस वहां पर पहुंची तो सभी लोग शराब के नशे में थे।
गिरफ्तार आरोपियों में दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस मामले में एकनाथ खडसे के दामाद और राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गुट) की महिला प्रदेश अध्यक्ष रोहिणी खडसे के पति प्रांजल केवलकर का नाम सामने आया है। इसके अलावा, एक महिला विधायक के पति और मशहूर सट्टेबाज निखिल पोपटानी का नाम भी इस मामले से जुड़ता दिखाई दे रहा है। जिससे इस कार्रवाई से राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मच गई है।
ये भी पढ़ेंः मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भयंकर हादसा, ट्रक ने मारी 20 गाड़ियों को टक्कर
गेस्ट हाउस में चल रही थी पार्टी
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रैडिसन होटल के पीछे स्थित एक गेस्ट हाउस में रेव पार्टी चल रही है। यह गेस्ट हाउस बनसोडे नामक व्यक्ति की मालिकी में है। सूचना के आधार पर अपराध शाखा की टीम ने छापा मारा। उस समय वहां तेज आवाज में डीजे चल रहा था और मौजूद लोग नशे की हालत में पाए गए। पुलिस ने सभी को रंगे हाथों पकड़ लिया। मौके से मादक पदार्थ, शराब और हुक्के बरामद किए गए हैं। पुलिस अब जब्त किए गए नशे के सामान के स्रोत और सप्लायर्स की तलाश में जांच तेज कर चुकी है।
ये भी पढ़ेंः मुंबई एयरपोर्ट को बम धमाके में उड़ाने की धमकी, देर रात 3 बार पुलिस कंट्रोल रूम में आए फोन
संबंधित खबरें
धारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन
9 hrs ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग…', मुंबई में CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP ने लगाए गंभीर आरोप, क्या बोले CM फडणवीस
10 hrs agoमहाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल
18 hrs agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
1 day agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
1 day ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
1 day ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
2 days agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
2 days agoडोसे के अंदर मिला चूहा तो उल्टी करने लगा ग्राहक, तुकाराम मुंढे की टीम ने बंद कराया होटल
2 days agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, मुंबई समेत पांच जिलों में एंट्री पर रोक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines