Maharashtra Politics: विधानसभा सत्र के दौरान शिंदे गुट के मंत्री संजय शिरसाट का वीडियो वायरल हुआ था। अब एनसीपी (अजित गुट) के विधायक और कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे का ऑनलाइन रमी खेलते हुए का वीडियो एनसीपी (शरद गुट) के विधायक रोहित पवार ने ट्वीट कर वायरल कर दिया है। वीडियो को बारीकी से देखा जाए तो पता चलता है कि यह वीडियो महाराष्ट्र विधान परिषद का है, जहां कृषि मंत्री परिषद में बैठे-बैठे रमी खेलने में व्यस्त नजर आ रहे हैं।
रोहित पवार ने शेयर किया वीडियो
एनसीपी एसपी के नेता और विधायक रोहित पवार ने महाराष्ट्र के कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे का वीडियो ट्वीट किया है। इसमें मंत्री जी अपने फोन में रमी खेलते नजर आ रहे हैं। कोकाटे एनसीपी अजीत गुट के नेता हैं। वीडियो ट्वीट करते हुए रोहित पवार ने हैशटैग के साथ लिखा कि ‘जंगली रमी पे आओ ना महाराज।’ उन्होंने आगे लिखा कि ‘सत्ता में मौजूद राष्ट्रवादी गुट को बीजेपी से पूछे बिना कुछ भी करने की इजाजत नहीं है। इसी वजह से जब खेती से जुड़े अनगिनत सवाल अब भी अनसुलझे हैं’
ये भी पढ़ें: ‘तुम मुंबई आ जाओ, समंदर में डुबा-डुबा कर मारेंगे’, निशिकांत दुबे पर राज ठाकरे ने किया पलटवार
‘किसानों की खेती पर आओ ना महाराज’
रोहित पवार लिखते हैं कि ‘जब राज्य में हर दिन 8 किसान आत्महत्या कर रहे हैं, तब भी कृषि मंत्री के पास कोई काम न होने की वजह से शायद रमी खेलने की ही फुर्सत बची होगी।’ उन्होंने मंत्री जी को रस्ता भटका बताते हुए कहा कि ‘इन मंत्रियों और सरकार को फसल बीमा, कर्जमाफी और समर्थन मूल्य की मांग करने वाले किसान कह रहे हैं कि महाराज कभी गरीब किसानों की खेती पर भी आएं। उन्होंने लिखा कि खेल बंद करो और कर्जमाफी दो।
‘ऐसा कृषि मंत्री आज तक कभी नहीं हुआ’
कुछ महीने पहले ही नासिक की जिला अदालत ने 1995 के एक मामले में माणिकराव कोकाटे और उनके भाई सुनील को दो-दो साल की जेल और 50,000 जुर्माने की सजा सुनाई थी, जिसमें आरोप था कि उन्होंने कोटे के तहत अग्रिम दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर सरकारी फ्लैट हड़प लिए थे। जब से कोकाटे कृषि मंत्री बने हैं, उन्होंने किसानों के खिलाफ कई बार विवादास्पद बयान दिए हैं और सरकार के साथ-साथ अपनी ही पार्टी को भी मुश्किल में डाला है। बीजेपी के वरिष्ठ विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि ‘ऐसी घटनाओं से लोगों के मन में गुस्सा पैदा होता है।’ वहीं, किसान नेता राजू शेट्टी ने कहा कि ‘ऐसा कृषि मंत्री आज तक कभी नहीं हुआ।’
ये भी पढ़ें: ‘आवाज नीचे वरना…’, पुलिस को धमकाते नजर आए NCP नेता शरद पवार के पोते
संबंधित खबरें
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
3 hrs ago10 नवंबर के बाद क्या होगा? शरद पवार के वीडियो ने मचाई राजनीतिक हलचल
5 hrs agoIAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
22 hrs agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
1 day agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
1 day agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
1 day ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
1 day agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
1 day agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
2 days agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines