Video: 'आवाज नीचे वरना...', पुलिस को धमकाते नजर आए NCP नेता शरद पवार के पोते

Video: एनसीपी नेता शरद पवार के पोते रोहित पवार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसमें वह पुलिस चौकी में पुलिस ऑफिसर को धमकाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान चौकी में लोगों की काफी भीड़ देखी जा सकती है।

Maharashtra Police

Video: महाराष्ट्र एक चुनाव को लेकर माहौल गर्माया हुआ है। दूसरी तरफ NCP नेता शरद पवार के पोते रोहित पवार का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह पुलिस चौकी में खड़े होकर पुलिस वाले को धमका रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह पुलिस अफसर से कह रहे हैं कि ‘आवाज नीचे, वरना सबक सिखा दूंगा।’ वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहित पवार को लोग रोकने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, जिस पुलिस वाले को भी दूसरे लोग वहां से हटाने की कोशिश कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, यह मामला तब का है जब रोहित पवार और उनकी पार्टी के नेता हिरासत में लिए गए अपने एक समर्थक से मिलने पहुंचे।

यह मामला मुंबई के आजाद मैदान पुलिस स्टेशन का है। बताया जा रहा है कि इस दौरान पुलिस वाले के कुछ कहने के बाद रोहित पवार भड़क गए। शरद पवार गुट के जितेंद्र आव्हाड महाराष्ट्र के असेंबली परिषद में हुई हिंसा के बाद पुलिस थाने पहुंचे थे। इस वीडियो में देखिए पूरी रिपोर्ट…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ