Maharashtra Politics : महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा? इसे लेकर बीजेपी हाईकमान ने मुहर लगा दी। सूत्रों ने बताया कि देवेंद्र फडणवीस को सत्ता की कमान मिलेगी। दिल्ली में महायुति के घटक दलों के बीच गुरुवार देर रात बैठक हुई, जिसमें एकनाथ शिंदे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सामने अपनी 4 बड़ी मांगें रखीं। आइए जानते हैं कि शिंदे ने सरकार में क्या-क्या मांगा?
राजधानी में महाराष्ट्र सरकार के गठन को लेकर केंद्रीय मंत्री अमित शाह के साथ देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार की बैठक हुई, जहां मुख्यमंत्री पद को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) से ही महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री होगा और देवेंद्र फडणवीस के सिर पर यह ताज सजेगा। हालांकि, इसे लेकर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इस मीटिंग में डिप्टी सीएम पद को लेकर कोई विचार-विमर्श नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें : Video: महाराष्ट्र चुनाव में हार के बाद MVA में दरार? उद्धव ठाकरे गुट के नेता ने की ये बड़ी मांग
एकनाथ शिंदे ने अमित शाह के सामने रखी अपनी डिमांड
जब सीएम पद भाजपा के पास चला गया तो एकनाथ शिंदे ने अमित शाह के सामने अपनी चार प्रमुख डिमांड रख दी। उन्होंने कहा कि पहला- शिवसेना को कैबिनेट और राज्य मंत्री मिलाकर 12 मंत्री पद मिले। दूसरा- उनकी पार्टी के पास विधान परिषद का सभापति पद रहेगा। तीसरा- पालक मंत्री यानी गार्डियन मिनिस्टर के बंटवारे में योग्य सम्मान मिले और चौथा- होम और अर्बन डेवलपमेंट डिपार्टमेंट भी चाहिए।
यह भी पढ़ें : Maharashtra : देवेंद्र फडणवीस के सीएम बनने पर क्या आ सकती है अड़चन? जानें जातिगत समीकरण
मुंबई में आज महायुति के घटक दलों की होगी बैठक
दिल्ली के बाद अब मुंबई में शुक्रवार को महायुति के घटक दलों की मीटिंग होगी, जिसमें सरकार के गठन को लेकर मंथन होगा। सूत्रों से खबर यह भी आ रही है कि अमित शाह ने दो डिप्टी सीएम के नाम पर अपनी सहमति जता दी है। एकनाथ शिंदे और अजित पवार उपमुख्यमंत्री बन सकते हैं।
संबंधित खबरें
जुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
5 hrs agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
7 hrs agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
1 day agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
1 day agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
1 day agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
2 days ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
3 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
5 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
5 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines