Maharashtra : देवेंद्र फडणवीस के सीएम बनने पर क्या आ सकती है अड़चन? जानें जातिगत समीकरण

Maharashtra Politics : महाराष्ट्र चुनाव में महायुति को प्रचंड जीत मिली, लेकिन अब सीएम पद पर पेंच फंसा हुआ है। किसे राज्य की कमान मिलेगी? इसे लेकर बीजेपी, शिवसेना (शिंदे गुट) और एनसीपी (अजित गुट) के नेताओं के बीच मंथन जारी है।

Devendra Fadnavis May become BJP New President

देवेंद्र फडणवीस (File Photo)

Maharashtra Politics : महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इसे लेकर अब भी सस्पेंस बरकरार है। देवेंद्र फडणवीस सीएम पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं, लेकिन सूत्रों का कहना है कि जातिगत समीकरण उनके खिलाफ है। देवेंद्र फडणवीस ब्राह्मण हैं, जबकि एकनाथ शिंदे और अजित पवार दोनों मराठा समुदाय से हैं, जिसका दशकों से महाराष्ट्र की राजनीति में दबदबा रहा है। इस राज्य में मराठा समुदाय से आने वाले कम से कम 13 नेता मुख्यमंत्री पद पर आसीन हुए, जिनमें भाजपा की पुरानी सहयोगी पार्टी शिवसेना के मनोहर जोशी सिर्फ ब्राह्मण हैं।

विज्ञापन

सूत्र ने टाइम्स नाउ को बताया कि जातिगत समीकरण ही एकमात्र ऐसी चीज है, जो देवेंद्र फडणवीस के सीएम बनने पर अड़चन डाल सकती है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) जातिगत समीकरणों के संतुलन को बनाए रखना चाहती है, जिसमें ओबीसी नेता को आगे लाने से मदद मिलेगी। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में मराठा एक मुख्य पावर केंद्र हैं, जो राज्य की 75 प्रतिशत जमीन के मालिक हैं और उनके कंट्रोल में 55 प्रतिशत शैक्षणिक संस्थान हैं। मराठा समुदाय 70 प्रतिशत सहकारी समितियों को भी नियंत्रित करता है और महाराष्ट्र में 105 चीनी कारखानों में से 86 का मालिक है।

विज्ञापन

मराठा आरक्षण आंदोलन का भी पड़ेगा असर

विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले मनोज जरांगे द्वारा किए गए मराठा आरक्षण आंदोलन का भी असर पड़ सकता है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र गृह मंत्री अमित शाह इस पर अंतिम फैसला ले सकते हैं। एकनाथ शिंदे ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह से कह दिया कि उनकी वजह से महयुति की सरकार में कोई बाधा नहीं आएगी। वे जो फैसला लेंगे, उन्हें स्वीकार होगा।

देवेंद्र फडणवीस के लगे पोस्टर

विज्ञापन

महायुति की शानदार जीत ने एक बार फिर देवेंद्र फडणवीस को सीएम पद का प्रबल दावेदार बना दिया। महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री के रूप में देवेंद्र फडणवीस पोस्टर लगे हुए हैं। सूत्रों का कहना है कि भाजपा की जीत के संकेत मिलने के तुरंत बाद फडणवीस ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से फोन पर बात की और समर्थन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

विज्ञापन

फडणवीस को मोदी-शाह का समर्थन

आपको बता दें कि पार्षद से लेकर महाराष्ट्र के पहले भाजपा सीएम बनने तक 54 वर्षीय फडणवीस की राजनीतिक सीढ़ी पर चढ़ना स्थिर रहा है। मनोहर जोशी के बाद वे राज्य के मुख्यमंत्री बनने वाले दूसरे ब्राह्मण हैं। उन्हें पीएम मोदी और अमित शाह का भी समर्थन प्राप्त है। प्रधानमंत्री ने एक चुनावी रैली में कहा था कि देवेंद्र फडणवीस देश को नागपुर का तोहफा हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ