Video: महाराष्ट्र चुनाव में हार के बाद MVA में दरार? उद्धव ठाकरे गुट के नेता ने की ये बड़ी मांग

Maharashtra Politics : महाराष्ट्र चुनाव के परिणाम आने के बाद अब महाविकास अघाड़ी के बीच खींचतान जारी है। इसे लेकर उद्धव गुट के वरिष्ठ नेता ने एकला चलो की मांग की।

Uddhav Thackeray Shivsena MVA

Maharashtra Politics : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद महाविकास अघाड़ी (MVA) के बीच दरार पड़ती नजर आ रही है। एमवीए के घटक दल एक-दूसरे पर हार का ठीकरा फोड़ रहे हैं। शिवसेना (UBT) के नेता अब उद्धव ठाकरे से ‘एकला चलो’ की मांग कर रहे हैं। वीडियो में पूरी स्टोरी।

महाराष्ट्र विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष और शिवसेना UBT के नेता अंबादास दानवे ने कहा कि पार्टी के अधिकांश कार्यकर्ताओं का मानना है कि हमें चुनाव अकेले लड़ने चाहिए। हमारे लिए सत्ता पाना कभी प्राथमिकता नहीं है। शिवसेना विचारधारा पर आधारित पार्टी है और सत्ता खुद हमारे पास आएगी, जब हम अपनी विचारधारा पर अडिग रहेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का ओवर कॉन्फिडेंस ले डूबा है। अगर उद्धव ठाकरे को सीएम चेहरा बना देते तो 2 से 5 फीसदी वोट बढ़ जाते हैं। कांग्रेस के नेता महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के बाद इतने आत्मविश्वास में थे कि इसपर चर्चा करने लगे थे कि उन्हें कौन सा मंत्रालय और विभाग मिलेगा। दस-दस लोग सीएम के चेहरे को लेकर उत्सुक थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ