Maharashtra Politics : महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री कौन होगा? इसे लेकर दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री और महायुति के नेताओं के बीच करीब 2 घंटे तक बैठक हुई। इस मीटिंग में फैसला हुआ कि भाजपा से ही अगला कोई सीएम बनेगा, जिससे देवेंद्र फडणवीस की वापसी तय मानी जा रही है। सूत्रों ने बताया कि बीजेपी, शिवसेना (शिंदे गुट), एनसीपी (अजित गुट) के बीच विभागों का भी बंटवारा हो गया। इस बीच महाराष्ट्र के संभावित मंत्रियों की लिस्ट भी सामने आई है।
अमित शाह के साथ हुई बैठक में महायुति सरकार के लिए 22:12:10 फॉर्मूले पर तय हुआ। यानी बीजेपी के 21-22, शिवसेना के 10-12 और एनसीपी के 9-10 मंत्री बन सकते हैं। भाजपा के साथ शिवसेना और एनसीपी को बड़े विभाग मिलने की उम्मीद है। नई सरकार में सीएम के साथ दो डिप्टी भी बनेंगे, जिसमें एक शिवसेना और दूसरा एनसीपी से हो सकता है।
यह भी पढ़ें : 12 विभाग, विधान परिषद का सभापति पद; एकनाथ शिंदे ने अमित शाह के सामने रखीं ये 4 बड़ी मांगें
जानें किस पार्टी को कौन सा मिलेगा विभाग?
अगर बीजेपी के विभागों की बात करें तो उनका फोकस गृह विभाग, आवास एवं शहरी विकास, सिंचाई, ऊर्जा, पीडब्ल्यूडी, पर्यावरण एवं पर्यटन, संसदीय मामले, कौशल विकास और सामान्य प्रशासन (जीएडी) विभागों पर है। एकनाथ शिंदे गुट के पाले में शहरी विकास और एमएसआरडीसी मंत्रालय, राजस्व, कृषि, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, उद्योग और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण विभाग आ सकते हैं, जबकि अजित पवार गुट की निगाहें वित्त पर टिकी हैं। उन्हें कृषि, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, महिला एवं बाल कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, खेल, ग्रामीण विकास, सहकारिता और विपणन जैसे विभाग मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ें : Video: महाराष्ट्र चुनाव में हार के बाद MVA में दरार? उद्धव ठाकरे गुट के नेता ने की ये बड़ी मांग
महायुति की नई सरकार में बीजेपी से ये बन सकते हैं मंत्री
चंद्रशेखर बावनकुले
राहुल नार्वेकर
राम भदाणे
गिरीश महाजन
देवयानी फरांदे
महेश लांडगे
राधाकृष्ण विखे
सचिन कल्याण शेट्टी
गोपीचंद पडलकर
जयकुमार गोरे
रवींद्र चव्हाण
नितेश राणे
अतुल भातखलकर
अमीत साटम
राहुल कुल
समीर कुंवर
संजय कुटे
किशोर जोर्गेवार
रमेश कराड
अतुल सावे
राजेश पवार
अभिमन्यु पवार
संबंधित खबरें
NDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
12 hrs agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
1 day agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
1 day ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
1 day agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
3 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
3 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
3 days agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
4 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
4 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines