हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Maharashtra Politics: कांग्रेस छोड़ेंगे पूर्व विधायक रवींद्र धंगेकर, शाम को किससे होगी मुलाकात?

Maharashtra Politics: पूणे से कांग्रेस के पूर्व विधायक रवींद्र धंगेकर कांग्रेस छोड़ने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होंगे, जिसके लिए वह आज शिंदे से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों उथल-पुथल देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में पुणे के पूर्व सांसद रवींद्र धांगेकर को लेकर एक बार फिर से सुर्खियों का बाजार गर्म है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस के पूर्व विधायक रवींद्र धंगेकर कांग्रेस छोड़ेने वाले हैं। इस दौरान, वह एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होंगे। शाम को उनकी मुलाकारत एकनाथ शिंदे से भी होने वाली है। इसके पहले भी पूर्व विधायक को लेकर इस तरह की खबरें सामने आई थीं कि वह कांग्रेस छोड़ने वाले हैं। हालांकि, उस समय उन्होंने इन खबरों को महज अफवाह बताते हुए अपना रुख साफ कर दिया था।

रवींद्र धांगेकर और एकनाथ शिंदे की मीटिंग

महाराष्ट्र की महायुति सरकार में गृह कलह देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे में नाराजगी लेकर लगातार खबरें आ रही हैं। इसी बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। जिसमें पुणे के पूर्व सांसद रवींद्र धांगेकर के बारे में कहा जा रहा था कि वह कांग्रेस छोड़ने वाले हैं। जिसके बाद वह एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होंगे। इसके लिए रवींद्र धांगेकर और एकनाथ शिंदे की मुलाकात भी होने वाली है।

ये भी पढ़ें: महायुति सरकार में सब कुछ ठीक! CM देवेंद्र फडणवीस ने पलटा अपना फैसला, जानें पूरा मामला

विज्ञापन

पहले भी आ चुकी हैं ऐसी खबरें

जनवरी के महीने में भी रवींद्र धांगेकर के पार्टी छोड़ने को लेकर खबरें सामने आई थीं। उस दौरान उन्होंने डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे से मुलाकात की, जिसके बाद ही यह चर्चाएं शुरू हुईं। हालांकि, उन्होंने इन खबरों पर साफ कर दिया था कि मैं कांग्रेस नहीं छोड़ रहा, अगर मुझे कांग्रेस पार्टी को छोड़ना होता, तो मैं उसे छिपाता नहीं। एकनाथ शिंदे से मुलाकात पर उन्होंने कहा कि मैं उनसे किसी काम के सिलसिले में मिला था।

ये भी पढ़ें: महिलाओं के लिए मर्डर की छूट मांगने वाली रोहिणी खडसे कौन? भतीजी संग हुई थी छेड़छाड़

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola