---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

рдорд╣рд┐рд▓рд╛рдУрдВ рдХреЗ рд▓рд┐рдП рдорд░реНрдбрд░ рдХреА рдЫреВрдЯ рдорд╛рдВрдЧрдиреЗ рд╡рд╛рд▓реА рд░реЛрд╣рд┐рдгреА рдЦрдбрд╕реЗ рдХреМрди? рднрддреАрдЬреА рд╕рдВрдЧ рд╣реБрдИ рдереА рдЫреЗрдбрд╝рдЫрд╛рдбрд╝

Who is Rohini Khadse demanded one murder for every women: рдорд╣рд╛рд░рд╛рд╖реНрдЯреНрд░ рдХреА рдорд╢рд╣реВрд░ рд░рд╛рдЬрдиреАрддрд┐рдХ рд╣рд╕реНрддреА рд░реЛрд╣рд┐рдгреА рдЦрдбрд╕реЗ рдиреЗ рдорд╣рд┐рд▓рд╛ рджрд┐рд╡рд╕ рдкрд░ рдЕрдЬреАрдмреЛрдЧрд░реАрдм рдорд╛рдВрдЧ рдХреА рд╣реИред рдЙрдирдХрд╛ рдХрд╣рдирд╛ рд╣реИ рдХрд┐ рдорд╣рд┐рд▓рд╛рдУрдВ рдХреЗ рд▓рд┐рдП рдПрдХ рдЦреВрди рдорд╛рдл рд╣реЛрдирд╛ рдЪрд╛рд╣рд┐рдПред рддреЛ рдЖрдЗрдП рдЬрд╛рдирддреЗ рд╣реИрдВ рдХрд┐ рд░реЛрд╣рд┐рдгреА рдЖрдЦрд┐рд░ рдХреМрди рд╣реИрдВ?

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Who is Rohini Khadse demanded one murder for every women: बीते दिन महिला दिवस के मौके पर एक मशहूर राजनीतिक हस्ती ने राष्ट्रपति कतो खत लिखा। इस खत में सभी महिलाओं के लिए 1 खून माफ करने की छूट मांगी थी। राष्ट्रपति को लेटर लिखने वाली शख्सियत कोई और नहीं बल्कि एनसीपी (शरद पवार) की महिला विंग की अध्यक्ष रोहिणी खडसे थीं। रोहिणी की मांग ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। उनका खत तेजी से वायरल हो रहा है। तो आइए जानते हैं रोहिणी खडसे के बारे में विस्तार से…

क्या थी रोहिणी की मांग?

राष्ट्रपति को लिखे लेटर में रोहिणी खडसे ने कहा कि हम सभी महिलाओं की तरफ से एक हत्या करने की छूट मांग रहे हैं। रोहिणी ने एक सर्वे रिपोर्ट के आंकड़े साझा करते हुए कहा कि भारत महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित देश है। मुंबई में 12 साल की बच्ची का रेप हुआ। इसके अलावा महिलाओं के खिलाफ अपहरण और घरेलू हिंसा जैसे कई अपराध आम हो गए हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में बाबा रामदेव का बड़ा ऐलान, नागपुर के पंतजलि फूड पार्क से अमीर होंगे किसान

रोहिणी खडसे कौन?

बता दें कि रोहिणी खडसे महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे की बेटी हैं। मुंबई विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई करने के बाद रोहिणी ने राजनीति में कदम रखा। 2019 में उन्होंने बीजेपी से चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। रोहिणी अपने पिता एकनाथ खडसे के साथ एनसीपी (शरद) का हिस्सा बन गईं। अगस्त 2023 में एनसीपी ने रोहिणी खडसे को महिला विंग का अध्यक्ष बनाया था।

---विज्ञापन---

बैंकिंग सेक्टर में बनाया रिकॉर्ड

राजनीति के अलावा रोहिणी बैंकिंग सेक्टर में भी काफी एक्टिव हैं। जलगांव में मध्यवर्ती सहकारी बैंक की अध्यक्ष और संचालक भी हैं। अपने कार्यकाल के दौरान रोहिणी ने बैंक ऑडिट को सी ग्रेड से ए ग्रेड पर पहुंचा दिया। बैंक के कम्प्यूटीकरण और एटीएम सुविधाओं के कारण रोहिणी को कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

कब-कब छेड़ा विवाद?

बता दें कि रोहिणी खडसे इससे पहले भी कई बार चर्चा बटोर चुकी हैं। 2023 में मुख्यमंत्री के काफिले को काला झंडा दिखाने के जुर्म में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। वहीं 2 मार्च 2025 को रोहिणी ने अपनी भतीजी के लिए आवाज उठाई थी। दरअसल रोहिणी की भतीजी और केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी अपने दोस्तों के साथ मुत्ताई नगर के मेले में गई थी, वहां कुछ लड़कों ने उनके साथ छेड़खानी की। जिसके बाद रोहिणी का गुस्सा फूट पड़ा था। उन्होंने पुलिस से आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की थी। साथ ही रोहिणी ने महाराष्ट्र सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि जब इस तरह से छेड़छाड़ होती है तो राज्य में आम लड़कियों के साथ क्या-क्या होता होगा?

यह भी पढ़ें- महायुति सरकार में सब कुछ ठीक! CM देवेंद्र फडणवीस ने पलटा अपना फैसला, जानें पूरा मामला

---विज्ञापन---

First published on: Mar 09, 2025 02:55 PM

End of Article
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola