नाशिक के स्वयंभू बाबा अशोक खरात उर्फ कैप्टन के कथित स्कैंडल की आंच महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा तूफान लेकर आई है. उनकी गिरफ्तारी और महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रुपाली चाकणकर के इस्तीफे के बाद अब अब उनके NCP महिला प्रदेश अध्यक्ष पद पर भी संकट मंडरा रहा है. विपक्षी दल कांग्रेस और शिवसेना (उद्धव गुट) ने जोरदार हमला बोला है, जबकि NCP में भी हलचल है. इसी मुद्दे पर महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री और NCP प्रमुख सुनेत्रा पवार के सरकारी आवास पर बैठक आधी रात तक चली. राज्य मंत्री छगन भुजबल ने कहा कि महिला प्रदेश अध्यक्ष पद पर फैसला सुनेत्रा पवार ही लेंगी. वहीं, NCP प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे पर भी इस्तीफे और जांच का दबाव बढ़ गया है.
रुपाली चाकणकर का इस्तीफा
NCP की महिला प्रदेश अध्यक्ष रुपाली चाकणकर के खरात के साथ कई फोटो और वीडियो वायरल हुए, जिसमें वे उन्हें छत्री थामते, पैर धोते और पूजा करते दिख रही हैं. वे खरात की संस्था में ट्रस्टी भी थीं. सोशल मीडिया पर भारी आक्रोश और मुख्यमंत्री फडणवीस के हस्तक्षेप के बाद उन्होंने शुक्रवार को नैतिक जिम्मेदारी का हवाला देकर महिला आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया. यह फैसला महायुति सरकार द्वारा विवाद को नियंत्रित करने की कोशिश मानी जा रही है. रुपाली चाकणकर के इस्तीफे के बाद विपक्षी दल और एनसीपी के अंदर से ही कुछ नेता सुनील तटकरे के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.
यह एक संगठित अपराध नेटवर्क जैसा
शिवसेना (यूबीटी) नेता सुषमा आंधरे ने कहा कि रुपाली चाकणकर सिर्फ शुरुआत हैं, यह एक संगठित अपराध नेटवर्क जैसा है. कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने मांग की कि केवल रूपाली का इस्तीफा काफी नहीं. ‘बड़ी मछलियों’ पर भी कार्रवाई हो. पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने फर्जी धर्मगुरुओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की और कहा कि राजनीतिक संरक्षण देने वालों का भी पर्दाफाश होना चाहिए.
रुपाली चाकणकर का बयान
रुपाली चाकणकर ने कहा: “मुझे विशेष रूप से निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि मैं एक महिला हूं. मेरा परिवार वारकरी परंपरा का पालन करता है, इसलिए हम खरात के ट्रस्ट से जुड़े थे. मुझे उनके दूसरे (अपराधी) पहलू की जानकारी नहीं थी. वायरल वीडियो और तस्वीरें 6 साल पुरानी हैं. कोई कैसे जान सकता है कि कोई व्यक्ति भविष्य में क्या करेगा?”
तटकरे ने मामले को “बहुत डिस्टर्बिंग बताया
तटकरे ने मामले को “बहुत डिस्टर्बिंग बताया है और किसी सीधे संबंध से इनकार किया है, लेकिन उनकी चुप्पी और प्रेस ब्रीफिंग में कम बोलना उनके कमजोर पड़ने का संकेत दे रहा है. महाराष्ट्र सरकार ने IPS अधिकारी तेजस्वी सतपुते के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) गठित किया है
संबंधित खबरें
NCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
4 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
6 hrs ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
9 hrs agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
9 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
2 days agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
2 days agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
3 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines