Kiran Kale Joins Shiv Sena: महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बनने के बाद सियासी उबाल अभी भी जारी है। एकनाथ शिंदे और बीजेपी के बीच लगातार टकराव की स्थिति है। उधर एमवीए में भी घमासान मचा है। कांग्रेस के कई नेता अब शिवसेना यूबीटी में शामिल हुए हैं। प्रदेश में निकाय चुनावों से पहले गठबंधन की पार्टियों में घमासान जारी है। इसको लेकर शिवसेना सांसद संजय राउत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट पर जानकारी दी।
संजय राउत ने लिखा अहिल्यानगर कांग्रेस अध्यक्ष निडर सामाजिक कार्यकर्ता किरण काले आज दोपहर 12 बजे मातोश्री में शिवसेना यूबीटी में शामिल हो रहे हैं। जय महाराष्ट्र!
बता दें कि कुछ दिन पहले ही कांग्रेस शहर के जिलाध्यक्ष काले ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले और बालासाहेब थोराट को भेजा था। उन्होंने कांग्रेस छोड़ने के पीछे की वजह का जिक्र नहीं किया था। हालांकि तब से ही ये कयास लगाए जा रहे थे कि वे उद्धव ठाकरे की शिवसेना जाॅइन कर सकते हैं।
कुछ ऐसा रहा राजनीतिक सफर
किरण काले ने अपना राजनीतिक सफर एनसीपी से शुरू किया था। कुछ समय बाद उनका विधायक संग्राम जगताप से विवाद हो गया। इसके बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी। इसके बाद वे प्रकाश आंबेडकर की वंचित बहुजन अघाड़ी में शामिल हो गए। 2019 के चुनाव में उन्हें अहिल्यानगर में टिकट मिला, लेकिन वे चुनाव नहीं जीत पाए। इसके बाद काले ने कांग्रेस जाॅइन कर ली। बालासाहेब थोराट ने उनको अहिल्यानगर शहर का जिला अध्यक्ष बनाया था। अब वे कांग्रेस छोड़कर शिवसेना में शामिल हो गए हैं।
ये भी पढ़ेंः Video: महाराष्ट्र में क्या फिर होगा ‘खेला’! क्या एकनाथ शिंदे पलट देंगे ‘टांगा’?
बीजेपी-शिंदे में ठनी
उधर महायुति में भी कुछ ठीक नहीं चल रहा है। 3 महीने पुरानी बीजेपी सरकार में डिप्टी सीएम बनाए गए एकनाथ शिंदे लगातार नाराज चल रहे हैं। हालांकि बीच में उन्होंने सभी अफवाहों का खंडन करते हुए कहा कि महायुति में कोई कोल्ड वार नहीं है। इसके बाद दिल्ली सीएम के शपथ समारोह में हिस्सा लेने दिल्ली आए। यहां एनडीए की बैठक के बाद उन्होंने कहा कि मुझे हल्के में लेने की गलती मत करना। उधर बीजेपी भी लगातार शरद पवार से नजदीकियां बढ़ा रही हैं।
ये भी पढ़ेंः Maharashtra Political Crisis: एकनाथ शिंदे के एक और टेंडर की CM ने शुरू कराई जांच
संबंधित खबरें
'किसी भारतीय ने विदेश में ऐसा किया होता तो...', HC ने इमरान खान को फटकारा
11 mins agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दीवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
27 mins agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
2 days agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
2 days agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
3 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
4 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
5 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines