Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे गुट के नेता ने दावा किया है कि औरंगाबाद में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे के काफिले पर पथराव किया गया है। नेता ने दावा किया कि पथराव उस वक्त हुआ जब आदित्य ठाकरे औरंगाबाद के वैजापुर इलाके में पार्टी की शिव संवाद यात्रा के दौरान एक जनसभा को संबोधित करने जा रहे थे।
कहा गया कि मंगलवार शाम शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता और विधायक आदित्य ठाकरे के काफिले पर पथराव किया गया। शिवसेना नेता ने दावा किया कि आदित्य ठाकरे की जनसभा के पहले उनके काफिले पर पत्थर फेंके गए।
.और पढ़िए –Mumbai: तांबे और पीतल से बने 10 लाख के बनावटी सिक्के जब्त, आरोपी गिरफ्तार
https://twitter.com/ANI/status/1623162346981171205
शिवसेना नेता ने पुलिस महानिदेशक को लिखी चिट्ठी
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, शिवसेना नेता अंबादास दानावे ने ठाकरे के कार्यक्रम में सुरक्षा उल्लंघन के बारे में महाराष्ट्र पुलिस महानिदेशक को लिखा है और उनसे आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में सुरक्षा में चूक हुई है और इसमें गंभीरता से हस्तक्षेप किया जाना चाहिए।
उधर, औरंगाबाद के एसपी मनीष कलवानिया ने कहा है कि दो प्रतिद्वंद्वी समूह नारेबाजी कर रहे थे और पथराव की कोई घटना नहीं हुई है। बता दें कि महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने ट्वीट किया कि जब वे महालगांव की ओर जा रहे थे तो काफिले पर पत्थर फेंके गए।
और पढ़िए –Mumbai: नवी मुंबई के तुर्भे डंपिंग यार्ड में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां राहत बचाव में जुटीं
उन्होंने कहा, “यह हिंदू और दलित समुदायों के बीच झगड़ा पैदा करने का एक प्रयास है और हम इसकी निंदा करते हैं।” दानवे ने ANI के हवाले से कहा, “भीड़ स्थानीय विधायक रमेश बोर्नारे के समर्थन में नारे लगा रही थी। यह भीड़ में असामाजिक तत्वों द्वारा दो समूहों के बीच दरार पैदा करने का प्रयास था।”
दानवे ने यह भी मांग की कि ठाकरे के कार्यक्रम के लिए पर्याप्त सुरक्षा प्रदान नहीं करने के लिए एसपी सहित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
1 day agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
1 day agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
1 day agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
2 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
2 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
4 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines