Maharashtra News: मुंबई में कबूतरखाने पर लगी मुहर अब राजनीति के गलियारों में गरमा रही है. यह विवाद अब सिर्फ पक्षियों तक सीमित नहीं रहा है. इसमें अब धर्म और सत्ता दोनों की एंट्री हो चुकी है. बीएमसी के एक्शन के खिलाफ जैन समाज पहले से ही सड़कों पर उतरा था और अब जैन मुनियों ने अपनी राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा कर दी है. इस नई पार्टी का नाम ‘शांतिदूत जलकल्याण पार्टी’ होगा, जो पशु-पक्षियों की सेवा और जीव रक्षा के लिए काम करेगी.
कबूतरों के लिए आयोजित शोकसभा
इस मामले शनिवार को मुंबई में जैन समाज ने कबूतरखाने बंद करने के विरोध में शोकसभा आयोजित की. इस दौरान ‘कबूतर बचाव धर्म सभा’ का आयोजन भी हुआ जिसमें उन कबूतरों को श्रद्धांजलि दी गई जिनकी जान कबूतरखाने बंद होने से चली गई. इस सभा में कई प्रमुख जैन मुनि मौजूद थे.
ये भी पढ़ें-क्या है Mumbai One Ticket ऐप? पीएम मोदी ने किया लॉन्च, टिकट के लिए लाइन में लगने से मिलेगा छुटकारा
मुख्य गुरु निलेश मुनि जी ने बोला तीखा हमला
इस शोकसभा के दौरान मुख्य गुरु निलेश मुनि जी ने कहा ‘मुझे पता है किस-किस ने इस सभा का विरोध किया है. शांतिदूत यानी कबूतर- हम भगवान महावीर से यही प्रार्थना करते हैं कि सभी जीवों की रक्षा हो. प्याज के कारण कांग्रेस की सरकार गई, मुर्गी के कारण शिवसेना की सरकार गई, अब कबूतरों के कारण किसकी जाएगी सोचिए’. उनका यह बयान सीधे तौर पर महाराष्ट्र की महायुति सरकार की तरफ इशारा कर रहा था.
धर्मगुरुओं ने दी सरकार को चेतावनी बोले- ‘हम कम नहीं हैं’
जैन मुनियों ने कहा कि हमने यह आंदोलन सिर्फ कबूतरों के लिए नहीं बल्कि हर जीव की रक्षा के लिए शुरू किया है. सभा में मौजूद कई हिंदू धर्मगुरुओं ने भी महाराष्ट्र सरकार को चेतावनी दी कि-‘धर्म सत्ता से ऊपर है. जब धर्मगुरु एकजुट हुए तो फडणवीस मुख्यमंत्री बने थे. अब अगर जीव हत्या के मामले उठे, तो पूरा संत समाज- नागा साधुओं सहित एकजुट होकर खड़ा होगा’.
बीएमसी पर कबूतरखाने का शिकंजा
दरअसल, बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद बीएमसी ने कई कबूतरखाने सील कर दिए हैं. प्रशासन का तर्क है कि कबूतरों के कारण सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी और बीमारियां फैल रही हैं. लेकिन जैन समाज का कहना है यह उनकी आस्था और जीवदया पर प्रहार है.
कबूतर विवाद बनेगा चुनावी मुद्दा?
अब सवाल यह है कि क्या यह ‘कबूतर विवाद’ आने वाले बीएमसी चुनावों में नया मुद्दा बन सकता है? क्या धर्म और जीवदया की राजनीति मुंबई की सत्ता की दिशा बदल देगी?
ये भी पढ़ें-पुलिसवाले ने बनाया गिरोह और छापे 1 करोड़ के नकली नोट
संबंधित खबरें
'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
17 mins agoमुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी
1 hr agoपोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का आरोप, महाराष्ट्र में डॉक्टर सस्पेंड
1 day agoजिस कंपनी के विमान में अजित पवार की मौत, उस वेंचर्स में मिली खामियां
1 day ago90 हजार सैलरी और BMW कार, पूर्व पुलिस ऑफिसर लाइफस्टाइल पर कोर्ट की नजर
4 days agoमहाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों को राहत, ₹5000 की अग्रिम सहायता का ऐलान
4 days agoजुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
5 days agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
5 days agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
6 days agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines