CM फडणवीस ने शरद पवार और उद्धव ठाकरे को किया कॉल, उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर मांगा समर्थन

उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को समर्थन देने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शरद पवार और उद्धव ठाकरे को कॉल कर दोनों नेताओं से समर्थन मांगा है।

Maharashtra CM Devendra Fadnavis

वाइस प्रेसिडेंट इलेक्शन में एनडीए कैंडिडेट सीपी राधाकृष्णन को समर्थन देने को लेकर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शरद पवार और उद्धव ठाकरे को कॉल किया है। सीएम फडणवीस ने शरद पवार और उद्धव से कहा कि राधाकृष्णन महाराष्ट्र के मतदाता हैं, इसलिए उनका समर्थन करना चाहिए। इससे पहले भी सीएम फडणवीस ने दोनों नेताओं से अपील की थी कि वो महाराष्ट्र के मौजूदा राज्यपाल का ही समर्थन करें।

विज्ञापन

राधाकृष्णन महाराष्ट्र के रजिस्टर्ड वोटर्स- CM फडणवीस

विज्ञापन

एनसीपी और यूबीटी महाराष्ट्र में कांग्रेस के साथ विपक्षी महाविकास अघाड़ी का भाग हैं। ये तीनों दल नेशनल लेवल पर इंडिया गठबंधन के साथ हैं। खबर के मुताबिक, पवार और ठाकरे के साथ फोन पर बातचीत हुई। इस दौरान सीएम फडणवीस ने जोर दिया कि राधाकृष्णन महाराष्ट्र के रजिस्टर्ड वोटर्स हैं। सीएम ने शरद पवार और उद्धव ठाकरे से राज्य के संबंध पर विचार करने का निवेदन किया है। 

विज्ञापन

आपको बता दें, शिवसेना के 9 और 10 एनसीपी के लोकसभा सांसद हैं। जबकि दोनों पार्टियों के राज्यसभा में 2-2 मेंबर हैं। वहीं, यूबीटी नेता संजय राउत ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी उद्धव ठाकरे को फोन करके सपोर्ट मांगा है।

विज्ञापन

उपराष्ट्रपति चुनाव कब होंगे?

इलेक्शन कमिशन की तरफ से देश के वाइस प्रेसिडेंट को चुनने के लिए इलेक्शन शेड्यूल जारी हो गया है। इलेक्शन का आयोजन आने वाली 9 सितंबर को होगा। NDA के कैंडिडेट्स सीपी राधाकृष्णन और इंडिया ब्लॉक के कैंडिडेट्स पूर्व न्यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। बता दें, लोकसभा में टोटल 542 एमपी और राज्यसभा में टोटल 240 एमपी वोट करने वाले हैं। इस चुनाव में जीत के लिए 392 सांसदों की जरूरत रहेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ