Accused Who Murdered Father And Brother Arrested: महाराष्ट्र में विश्व कप फाइनल क्रिकेट के दौरान नशे की हालत में भाई की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दरअसल मामला महाराष्ट्र के आमरावती जिले का है। जहां रविवार को विश्व कप क्रिकेट फाइनल मैच के देखने के दौरान आरोपी का अपने भाई और पिता से झगड़ा हो गया। आरोपी शराब के नशे में था। मैच के हार-जीत से शुरु हुई बहस खूनी संघर्ष में तबदील हो गई। आरोपी ने गुस्से में लोहे की रॉड से अपने छोटे भाई और पिता पर हमला बोल दिया। स्थानीय लोगों ने माहौल बिगड़ता देख पुलिस को सूचना दी और आनन-फानन में आरोपी के छोटे भाई और पिता को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान छोटे भाई की मौत हो गई थी और पिता की हालत गंभीर बताई जा रही है।
नशे की हालत में किया हमला
जानकारी के अनुसार मामला अमरावती के अंजनगांव बारी गांव का है। रविवार को विश्व कप फाइनल मैच के देखने के दौरान प्रवीण इंगोले का भारत की हार- जीत को लेकर अपने भाई और पिता से झगड़ा शुरू हो गया था। झगड़े में आरोपी ने नशे की हालत में अपने पिता और छोटे भाई पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में पिता- पुत्र गंभीर रुप से घायल हो गए। पड़ोसियों ने आनन-फानन में आरोपी के छोटे भाई और पिता को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अस्पताल में इलाज के दौरान आरोपी के छोटे भाई की मौत हो गई। और आरोपी के पिता की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने घटना के बारें में पुलिस को सूचित किया।
यह भी पढ़े: अपनी पत्नी को दूसरे संग हमबिस्तर होते देख न पाया, जिंदा जलाया
आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
पुलिस ने इस घटना में आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। आरोपी ने पुलिस को पुलिस को पूछताछ में बताया कि मैच से पहले पिता और भाई ने मांस खाया था। जिस वजह से झगड़ा शुरू हुआ था। घटना शराब के कारण बात बढ़ने से हुई थी। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
कभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
10 hrs agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
16 hrs agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
19 hrs agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
22 hrs ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
1 day agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
3 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
4 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
5 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
6 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines