इंद्रजीत सिंह, मुंबई: महाराष्ट्र एटीएस (ATS) ने देश के प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के एजेंडे को लेकर बड़ा खुलासा किया है। ATS के मुताबिक, PFI के एजेंडे में 2047 तक भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाना था। यह खुलासा संगठन के 5 कट्टरपंथियों के खिलाफ ATS की दाखिल चार्जशीट के कुछ दिनों बाद हुआ है।
ATS ने ‘365 days: Through a Thousand Cuts’ नाम की एक किताब के बारे में भी खुलासा किया है, जो चरमपंथी संगठन के एजेंडे को दर्शाती है। ATS की चार्जशीट के अनुसार, किताब में कहा गया है कि 2014 के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मुसलमानों के लिए स्थितियां कैसे बदली हैं और देश के खिलाफ होने के लिए समुदाय का ब्रेनवॉश करने का प्रयास किया गया है।
किताब में लिखी गई हैं ये बातें
किताब के एक पैराग्राफ में लिखा गया है, “मोदी के सत्ता में आने के अगले ही दिन से सभी बुरी ताकतें बाहर आ गईं। सभी नफरत फैलाने वालों की जीभ ने जहर उगलना शुरू कर दिया। उन सभी ने सोचा कि भारत पहले ही एक हिंदू राष्ट्र बन चुका है। किताब की सामग्री को मुंबई में गिरफ्तार 5 पीएफआई सदस्यों में से एक के फोन से बरामद किया गया था।
चार्जशीट में ATS ने खुलासा किया है कि गिरफ्तार सदस्यों की भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने की योजना थी। उन्होंने युवाओं को कट्टरपंथी बनाने के लिए महाराष्ट्र के कई जिलों में सभाएं भी आयोजित की। ये किताब हिंदुओं के खिलाफ घृणा से भरी हुई है। साथ ही गुजरात में हुए 2002 के दंगों का भी हवाला देती है।
और पढ़िए – संसद में आज भी हंगामे के आसार, राज्यसभा में बोलेंगे प्रधानमंत्री मोदी
किताब में योगी, निरंजना ज्योति, गिरिराज सिंह का भी जिक्र
इस किताब में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, साध्वी निरंजना ज्योति और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के साथ कई अन्य हिंदू नेताओं का जिक्र है। इन सभी के खिलाफ मुस्लिम युवाओं का ब्रेनवॉश करके हिंदुओं के खिलाफ नफरत फैलाने का भी उल्लेख है।
किताब में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) का लिंक भी है। किताब के प्रकाशक के रूप में संगठन का उल्लेख किया गया था। दूसरी ओर, SDPI ने हमेशा PFI से किसी भी तरह के संबंध होने से इंकार किया है। अब तक, पूरे महाराष्ट्र में PFI के 21 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है और कई अन्य राज्यों में कार्रवाई का सामना कर रहे हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
1 hr ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
11 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
2 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
2 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
2 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
2 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
3 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
4 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
6 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines