Maharashtra News: '2047 तक भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाना चाहता था PFI', महाराष्ट्र ATS की चार्जशीट में खुलासा

Maharashtra ATS

इंद्रजीत सिंह, मुंबई: महाराष्ट्र एटीएस (ATS) ने देश के प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के एजेंडे को लेकर बड़ा खुलासा किया है। ATS के मुताबिक, PFI के एजेंडे में 2047 तक भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाना था। यह खुलासा संगठन के 5 कट्टरपंथियों के खिलाफ ATS की दाखिल चार्जशीट के कुछ दिनों बाद हुआ है।

विज्ञापन

ATS ने ‘365 days: Through a Thousand Cuts’ नाम की एक किताब के बारे में भी खुलासा किया है, जो चरमपंथी संगठन के एजेंडे को दर्शाती है। ATS की चार्जशीट के अनुसार, किताब में कहा गया है कि 2014 के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मुसलमानों के लिए स्थितियां कैसे बदली हैं और देश के खिलाफ होने के लिए समुदाय का ब्रेनवॉश करने का प्रयास किया गया है।

विज्ञापन

Maharashtra ATS, Islamic nation, ATS chargesheet

विज्ञापन

किताब में लिखी गई हैं ये बातें

किताब के एक पैराग्राफ में लिखा गया है, “मोदी के सत्ता में आने के अगले ही दिन से सभी बुरी ताकतें बाहर आ गईं। सभी नफरत फैलाने वालों की जीभ ने जहर उगलना शुरू कर दिया। उन सभी ने सोचा कि भारत पहले ही एक हिंदू राष्ट्र बन चुका है। किताब की सामग्री को मुंबई में गिरफ्तार 5 पीएफआई सदस्यों में से एक के फोन से बरामद किया गया था।

चार्जशीट में ATS ने खुलासा किया है कि गिरफ्तार सदस्यों की भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने की योजना थी। उन्होंने युवाओं को कट्टरपंथी बनाने के लिए महाराष्ट्र के कई जिलों में सभाएं भी आयोजित की। ये किताब हिंदुओं के खिलाफ घृणा से भरी हुई है। साथ ही गुजरात में हुए 2002 के दंगों का भी हवाला देती है।

विज्ञापन

Islamic nation, ATS chargesheet, Maharashtra ATS

विज्ञापन

किताब में योगी, निरंजना ज्योति, गिरिराज सिंह का भी जिक्र

इस किताब में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, साध्वी निरंजना ज्योति और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के साथ कई अन्य हिंदू नेताओं का जिक्र है। इन सभी के खिलाफ मुस्लिम युवाओं का ब्रेनवॉश करके हिंदुओं के खिलाफ नफरत फैलाने का भी उल्लेख है।

किताब में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) का लिंक भी है। किताब के प्रकाशक के रूप में संगठन का उल्लेख किया गया था। दूसरी ओर, SDPI ने हमेशा PFI से किसी भी तरह के संबंध होने से इंकार किया है। अब तक, पूरे महाराष्ट्र में PFI के 21 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है और कई अन्य राज्यों में कार्रवाई का सामना कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ