Fire Breaks Bungalow In Maharashtra: महाराष्ट्र के ठाणे शहर के एक बंगले में आग लगने से बुजुर्ग दंपत्ति की मौत हो गई। दरअसल मामला ठाणे शहर के घोड़बंदर इलाके का है। जहां बुजुर्ग दंपत्ति के बंगले में सुबह तड़के तीन बजे घर के अंदर मंदिर में जल रहे दीपक से कमरे में आग लग गई। आग बढ़ते- बढ़ते पूरे घर में फैल गई। आग बढ़ता देख पड़ोस के लोग उनको बचाने के लिए भागे। घर का दरवाजा बंद होने की वजह से खिड़की को तोड़कर घर के अंदर प्रवेश हुए। स्थानीय लोगों ने बुजुर्ग दंपत्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। बाकी सदस्यों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
हादसे में बुजुर्ग की मौत
मामला महाराष्ट्र के ठाणे शहर के घोड़बंदर रोड इलाके का है। जहां शनिवार सुबह करीब तीन बजे के आस-पास बुजुर्ग दंपत्ति के बंगले में आग लग गई। आग में 60 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति और उनकी पत्नी की दम घुटने से मौत हो गई, परिवार के तीन सदस्यों को बचा लिया गया। डॉक्टर के मुताबिक तीनो सदस्य खतरे से बाहर है। बुजुर्ग दंपत्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
यह भी पढ़े: चोरी के शक में गांववाले डंडे मारते रहे, महिला चीखती रहीं बंधक बनाकर मारपीट की वायरल हुई तस्वीर
मंदिर के दीपक से लगी थी आग
जानकारी के मुताबिक आग दो मंजिला बंगले की पहली मंजिल पर लगी थी। दरअसल घर के मंदिर में दीपक जल रहा था। दीपक से पहले पर्दे में आग लगी। फिर आग बढ़ते-बढ़ते पूरे घर में फैल गई। सुबह का वक्त होने की वजह से परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। जिसकी वजह से किसी को आग का एहसास न हुआ। आग की लपटे देख परिवार के लोगों को बचाने के लिए पड़ोसी घर की खिड़की तोड़कर गए। जहां एक कमरे में बुजुर्ग दंपत्ति बेहोश पड़े थे। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस और आरडीएमसी के कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया परिवार के अन्य सदस्यों को बचा लिया गया। तीनों सदस्य खतरे से बाहर है। कड़ी मशक्तत के बाद सुबह करीब साढ़े चार बजे आग पर काबू पाया।
संबंधित खबरें
धारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
13 hrs agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
18 hrs agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
20 hrs agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
2 days ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
3 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
4 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
4 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
4 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
5 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines