---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

राज्यपाल बनाए जाने की अटकलों पर कैप्टन अमरिंदर सिंह का बड़ा बयान, कहा-‘जहां पीएम चाहेंगे, मैं रहूंगा..’

Maharashtra News: महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाए जाने की अटकलों पर पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को बड़ा बयान दिया है। मीडिया में दिए बयान में उन्होंने कहा, मैं इस बारे में कुछ नहीं जानता हूं। किसी ने भी भी इस बारे में मुझसे बात नहीं की है। यह कयास हैं, किसी […]

---विज्ञापन---

Maharashtra News: महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाए जाने की अटकलों पर पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को बड़ा बयान दिया है। मीडिया में दिए बयान में उन्होंने कहा, मैं इस बारे में कुछ नहीं जानता हूं। किसी ने भी भी इस बारे में मुझसे बात नहीं की है।

यह कयास हैं, किसी ने मुझसे इस बारे में कोई संपर्क नहीं किया है

बीजेपी नेता और पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आगे कहा कि मैंने इससे पहले पीएम मोदी से कहा था, मैं उनके साथ हूं। जहां वह चाहते हैं कि मैं रहूंगा। आगे कैप्टन अमरिंदर सिंह से जब यह पूछा गया कि क्या वह आम चुनाव लड़ना चाहते हैं? इस पर उनका जवाब था कि यह अभी केवल कयास हैं। किसी ने मुझसे इस बारे में अभी तक कोई संपर्क नहीं किया है

---विज्ञापन---

और पढ़िए भाजपा ने जारी की 60 उम्मीदवारों की लिस्ट, कहा- M पावर मेघालय टैग लाइन पर लड़ेंगे चुनाव

---विज्ञापन---

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के अपने पद से हटने की इच्छा व्यक्त कर चुके हैं

बता दें मीडिया में अमरिंदर सिंह को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है। इससे पहले महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी अपने पद से हटने की इच्छा व्यक्त कर चुके हैं। पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह ने साल 2021 में कांग्रेस पार्टी छोड़ी थी। इसके बाद उन्होंने पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी की स्थापना की। फिर सितंबर 2022 में उन्होंने अपनी पार्टी का बीजेपी में विलय कर दिया।

और पढ़िएदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Feb 02, 2023 06:13 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola