Meghalaya Assembly Election: भाजपा ने जारी की 60 उम्मीदवारों की लिस्ट, कहा- M पावर मेघालय टैग लाइन पर लड़ेंगे चुनाव

Meghalaya Assembly election

Meghalaya Assembly Election: मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार को सभी 60 सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। बता दें कि मेघालय में 27 फरवरी को वोटिंग होगी जबकि 2 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। मेघालय में 60 विधानसभा सीटें हैं और बहुमत के लिए 31 विधायकों का समर्थन जरूरी है।

विज्ञापन

प्रत्याशियों के ऐलान के साथ ही भाजपा ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि राज्य में हमारी पार्टी डबल इंजन वाली सरकार बनाएगी। भाजपा ने कहा कि इस बार के चुनाव के लिए हमारी टैगलाइन ‘एम पावर मेघालय’ है।

विज्ञापन

राज्य में भाजपा गठबंधन की है सरकार

मेघालय में कॉनराड संगमा के नेतृत्व में भाजपा गठबंधन की सरकार है। गठबंधन में भाजपा के अलावा एनपीपी और अन्य पार्टियां शामिल हैं। राज्य में 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में नतीजों में किसी भी दल को बहुमत हासिल नहीं हुआ था।पिछली बार राज्य की 60 में से 59 सीटों पर ही वोट डाले गए थे। एक सीट पर उम्मीदवार की हत्या के कारण बाद में चुनाव कराया गया था।

विज्ञापन

सिर्फ दो सीटों के बावजूद सत्ता तक पहुंची भाजपा

राज्य के विधानसभा चुनाव के भाजपा को सिर्फ 2 सीटें ही मिली थीं। इसके बावजूद पार्टी ने गठबंधन के जरिए यहां सरकार बनाई। नतीजों के बाद भाजपा ने नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) के साथ मिलकर सरकार बनाई।

NPP राज्य की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आई थी। पार्टी को 19 सीटें हासिल हुई थीं। वहीं कांग्रेस 21 सीटों के साथ राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। अन्य दलों में शामिल यूडीपी को 6 सीटें हासिल हुईं थीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ