Maharashtra New CM: महाराष्ट्र में बीजेपी की विधायक दल की बैठक से पहले कैबिनेट मंत्रियों की संभावित लिस्ट सामने आना शुरू हो चुकी है। खबर है कि एनसीपी अजित पवार के संभावित मंत्रियों की लिस्ट फाइनल हो चुकी है। मुंबई के आजाद मैदान में 5 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह होना है। माना जा रहा है देवेंद्र फडणवीस प्रदेश के सीएम होंगे और एकनाथ शिंदे, अजित पवार डिप्टी सीएम। सीटों के आधार पर बीजेपी से 22-23, शिंदे गुट से 17-18 और एनीसीपी अजित गुट से 8-10 मंत्री बनाए जा सकते हैं।
एनसीपी सूत्रों की माने तो संभावित कैबिनेट में उनके 10 या 11 नेता मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इनमें अजित पवार, आदिती तटकरे, छगन भुजबल, दत्ता भरणे, धनंजय मुंडे, अनिल पाटिल, नरहरी झिरवल, इंद्रनिल नाईक, संग्राम जगताप, संजय बनसोडे, सुनिल शेलके शामिल हैं।
ये भी पढ़ेंः आखिरकार मान गए शिंदे! महायुति में CM को लेकर बनी सहमति, सामने आया चौंकाने वाला नाम
विभागों के बंटवारे को लेकर भी फंसा पेच
इस बीच खबर है कि पिछली सरकार की तरह ही वित्त मंत्रालय अजित पवार के पास रह सकता है। इसके अलावा कृषि और राजस्व जैसे मंत्रालय भी अजित पवार को मिल सकते हैं। सूत्रों की मानें तो शिवसेना और एनसीपी में विभागों को लेकर भी पेंच फंसा है। एनसीपी चाहती है कि वित्त के अलावा उनके खेमे को और भी महत्वपूर्ण विभाग मिलने चाहिए। इसको लेकर अजित पवार दिल्ली में हैं। वे आज विभागों के बंटवारे को लेकर बीजेपी आलाकमान से बात कर सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः ‘राजनीति अंसतुष्ट आत्माओं का सागर…’, नितिन गडकरी बोले- CM तनाव में, पता नहीं कब हाईकमान हटा दे
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
16 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले जलसा, हाईकोर्ट और BSE को बम से उड़ाने की धमकी
21 hrs agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
1 day ago10 नवंबर के बाद क्या होगा? शरद पवार के वीडियो ने मचाई राजनीतिक हलचल
1 day agoIAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
1 day agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
1 day agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
1 day agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
2 days ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
2 days agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines