आखिरकार मान गए शिंदे! महायुति में CM को लेकर बनी सहमति, सामने आया चौंकाने वाला नाम

Who Will Next CM of Maharashtra: महाराष्ट्र में सीएम पद को लेकर अब सस्पेंस खत्म हो गया है। सूत्रों की मानें तो महायुति में मुख्यमंत्री पद को लेकर टकराव खत्म हो गया है। जानकारी के अनुसार कल महायुति की विधायक दल की बैठक होनी है।

CM Devendra Fadnavis
विज्ञापन

Maharashtra New CM: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे आए 9 दिन हो चुके हैं। लेकिन अब तक आधिकारिक तौर पर सीएम का नाम नहीं तय हो पाया है। इस बीच सूत्रों के हवाले से सामने आया है कि पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ही महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे। जबकि शिवसेना के एकनाथ शिंदे और एनसीपी के अजित पवार डिप्टी सीएम होंगे। सीएम पद से हटने के बाद से ही एकनाथ शिंदे नाराज चल रहे हैं। वे सीएम पद से अपना दावा छोड़ चुके थे, लेकिन सरकार में कोई पद लेने से इंकार कर रहे थे।

बीजेपी के सूत्रों की मानें तो गिरीश महाजन की मध्यस्थता के बाद शिंदे अब डिप्टी सीएम बनने के लिए राजी हो गए हैं। जानकारी के अनुसार उन्हें शहरी विकास और लोक निर्माण विभाग जैसे बड़े मंत्रालय दिए जा सकते हैं जबकि अजित पवार को वित्त मंत्रालय मिल सकता है। गिरीश महाजन की मुलाकात और शिंदे गुट के सांसदों के आग्रह के बाद महायुति का संकट अब खत्म हो गया है। बता दें कि गिरीश महाजन बीजेपी के कद्दावर नेता हैं। वे देवेंद्र फडणवीस की सरकार में ग्रामीण विकास, चिकित्सा और जल संसाधन जैसे मंत्रालय संभाल चुके हैं। महाजन जलगांव जिले की जामनेर सीट से विधायक हैं। इससे पहले वे संघ में सक्रिय थे और इसके बाद 1992 में जामनेर ग्राम पंचायत के लिए चुने गए।

विज्ञापन

4 दिसंबर को होगी बीजेपी विधायक दल की बैठक

बता दें कि बीजेपी ने मुख्यमंत्री पद के चुनाव के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। खबर है कि विजय रुपाणी आज शाम तो वहीं निर्मला सीतारमण बुधवार सुबह मुंबई पहुंचेंगी। दोनों पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में बीजेपी के विधायक दल की बैठक होगी। शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर की शाम को 5 बजे मुंबई के आजाद मैदान में होगा।

शपथ ग्रहण समारोह में एनडीए शासित राज्यों के सभी सीएम, पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी सभी केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे। हालांकि सीएम और डिप्टी सीएम के साथ कितने मंत्री शपथ लेंगे यह अभी तय नहीं हो पाया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ