Maharashtra New CM: महाराष्ट्र चुनाव नतीजों के पांच दिन बाद आज महायुति के देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार दिल्ली में अमित शाह से मीटिंग करेंगे। शिंदे के सीएम की रेस से हटने के बाद अब दुविधा यह है कि सीएम किसे बनाया जाए। बीजेपी अगर फडणवीस को सीएम बनाती है उसे मराठा वोट बैंक के खिसकने का डर सता रहा है। ऐसे में दिल्ली से मुंबई तक बैठकों का दौर जारी है। दिल्ली में बुधवार को पार्टी महासचिव विनोद तावड़े और अमित शाह के बीच करीब आधे घंटे बैठक हुई। बैठक में फडणवीस को सीएम बनाने पर पड़ने वाले असर पर चर्चा हुई।
विनोद तावड़े से बैठक से पहले शाह ने शिवसेना और एनसीपी के नेताओं से अलग-अलग बैठक नफा नुकसान का आकलन किया। महाराष्ट्र में सीएम पद की ताजपोशी को लेकर दिल्ली में आज अमित शाह के घर बैठक होनी है। जिसमें फडणवीस, शिंदे और अजित पवार शामिल होंगे। इस बैठक से पहले बुधवार को शिंदे ने साफ कर दिया कि वे सीएम की रेस में नहीं है। मोदी-शाह का फैसला पूरी शिवसेना को मंजूर होगा। शिंदे की प्रेस वार्ता के बाद देवेंद्र फडणवीस ने कहा महायुति में किसी बात को लेकर विवाद नहीं है सारे निर्णय साथ बैठकर हुए हैं।
ये भी पढ़ेंः Video: एकनाथ शिंदे ने क्यों किया सरेंडर, महाराष्ट्र में आगे क्या होगा?
एकनाथ शिंदे बनेंगे डिप्टी सीएम?
वहीं शिवसेना नेता दीपक केसरकर ने कहा एकनाथ शिंदे ने कभी डिप्टी सीएम पद को लेकर ना नहीं कहा। उन्होंने कहा कि बाहरी लोग ऐसी अफवाह फैला रहे हैं। इससे पहले शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने कहा एकनाथ शिंदे कभी भी डिप्टी सीएम का पद स्वीकार नहीं करेंगे। चुनाव एकनाथ शिंदे के नाम पर लड़ा गया था। बता दें कि महाराष्ट्र में बीजेपी ने 132 सीटें जीतीं हैं। वहीं एकनाथ शिंदे की शिवसेना 57 सीटें और अजित पवार की एनसीपी ने 41 सीटें जीतीं हैं।
ये भी पढ़ेंः ‘कौन बनेगा महाराष्ट्र का सीएम? शिंदे ने कर दिया साफ’, एकनाथ के बयान पर क्या बोले देवेंद्र फडणवीस?
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
13 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले जलसा, हाईकोर्ट और BSE को बम से उड़ाने की धमकी
18 hrs agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
23 hrs ago10 नवंबर के बाद क्या होगा? शरद पवार के वीडियो ने मचाई राजनीतिक हलचल
1 day agoIAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
1 day agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
1 day agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
1 day agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
2 days ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
2 days agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines