Maharashtra Naxal terror policeman brutally murdered: मुंबई, (इंद्रजीत सिंह)। महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित गढ़ चिरौली जिले में नक्सलियों ने पुलिसकर्मी पाटिल की हत्या कर दी है और हत्या के बाद शव के पास एक पर्चा भी छोड़ा है। इस पर्चे में दावा किया गया है कि आदिवासी जल, जंगल और जमीन बचाने के लिए अपने अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं लेकिन लालसू वेलदा जैसे लोग उनकी आवाज दबाने के लिए आदिवासी विरोधी काम कर रहे हैं। गांव के लोगों की खबरें एसडीपीओ तक पहुंचा रहे हैं।
वारदात गढ़चिरौली जिले के टिटोला गांव में हुई
पर्चे में चेतावनी दी गई है कि वो लोग जो आदिवासियों की आवाज दबाने में प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं वो तत्काल सुधर जाएं, अन्यथा जनता कभी माफ नहीं करेगी। सूत्र इस घटना को नक्सलियों द्वारा टारगेट किलिंग बता रहें हैं क्योंकि मृतक पुलिस पाटिल लालसु वेलदा ने अपने गांव के कई युवकों को माइनिंग कारखानों में काम पर भी लगावाया था, जिसको लेकर नक्सली काफी नाराज थे। हत्या की ये वारदात गढ़चिरौली जिले के टिटोला गांव में हुई। बताया जाता है कि पुलिस पाटिल की हत्या पत्थर से कुचलकर की गई है। हत्या की जिम्मेदारी भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( माओवादी ) की गढ़चिरौली डिविजन ने ली है।
News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
ये भी पढ़ें: मुक्के मार-मार कर पति की हत्या, पत्नी के बर्थडे और तोहफे से जुड़ा कनेक्शन, जांच में चौंकाने वाला खुलासा
जानकारी के अनुसार, लालसु वेलदा पुलिस पाटिल थे। जबकि उनका एक बेटा गढ़चिरौली पुलिस के C-60 में कमांडो है और दूसरा बेटा सुरजागढ़ खदान में काम कर रहा है। टिटोला गांव हेडरी पुलिस थाना क्षेत्र के जांबिया ग्राम पंचायत के अंतर्गत आता है। नक्सलियों ने लालसु वेलदा को सूरजागढ़ माइन का दलाल और पुलिस एजेंट बताते हुए हत्या का दावा किया है।
ये भी पढ़ें: 26/11 आतंकी हमले के बाद मुंबई पुलिस को मिली थीं 46 नावें, आज सिर्फ 8 ही है एक्टिव
संबंधित खबरें
NMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
8 hrs ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
1 day ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
2 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
3 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
3 days agoदुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन के साथ भिड़ा ट्रक, 7 की मौत
3 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई, अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट
4 days agoमहाराष्ट्र: रायगढ़ में पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
4 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर सेलेब्स पर भड़के तुकाराम
4 days agoचार्जशीट : हत्या से पहले केतन अग्रवाल के हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines