Nagpur News: नागपुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक सड़क दुर्घटना में पत्नी की मौत के बाद जब किसी ने भी मदद नहीं की, तो मजबूर पति ने शव को अपनी मोटरसाइकिल पर बांधकर खुद ही अपने गांव ले जाने का फैसला किया। यह घटना सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे नागपुर जिले के देवलापार थाना क्षेत्र के मोरफटा इलाके में हुई। मृत महिला की पहचान ग्यारसी अमित यादव के रूप में हुई है। दोनों मूलतः मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के निवासी हैं और पिछले दस सालों से नागपुर के पास कोराडी क्षेत्र में रह रहे थे।
वीडियो आया सामने
जो वीडियो सामने आया है उसमें ये शख्स अपनी पत्नी को बाइक से ले जा रहा है। हाइवे पर बाइक के पीछे चल रहे गाड़ी चालक ने इसको रिकॉर्ड किया। वह लगातार बाइक वाले को रोकने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वह स्पीड और बढ़ा देता है। शुरुआत में देखकर सच्चाई का पता नहीं चल पाया कि आखिर यह महिला को ऐसे क्यों लेकर जा रहा है।
ये भी पढ़ें: 12 जिले, 370 गांव, किसानों को मुआवजा, नागपुर-गोवा शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे पर आया ताजा अपडेट
क्या है पूरा मामला?
रक्षाबंधन के दिन पति-पत्नी लोनारा से देवलापार होते हुए करणपुर जा रहे थे। तब तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में ग्यारसी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद अमित ने राहगीरों और गुजरते वाहनों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन कोई नहीं रुका। बार-बार निवेदन के बावजूद किसी ने न तो गाड़ी रोकी और न ही सहायता की पेशकश की।
किसी ने नहीं की मदद
बेबसी के बीच अमित ने अपनी पत्नी के शव को दोपहिया वाहन पर बांधा और उसे सिवनी स्थित अपने गांव ले जाने निकल पड़ा। रास्ते में कई लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन किसी के भी समर्थन की उम्मीद छोड़ चुके अमित नहीं रुके। बाद में हाईवे पुलिस ने उन्हें रोका और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागपुर के मेयो अस्पताल भेजा।
ये भी पढ़ें: इंडिगो की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, नागपुर में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
संबंधित खबरें
जुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
14 hrs agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
17 hrs agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
1 day agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
1 day agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
1 day agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
3 days ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
3 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
5 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
5 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines