---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़छाड़ केस में दो और आरोपी अरेस्ट, अब तक 3 दबोचे

Minister Raksha Khadse daughter: केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी से छेड़खानी मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को अरेस्ट किया है। रविवार को जब मामले का खुलासा हुआ तो हड़कंप मच गया। मामले में सीएम फडणवीस ने जल्द से जल्द आरोपियेां को पकड़ने के लिए कहा है।

---विज्ञापन---

Central minister daughter case: केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी की छेड़छाड़ मामले में सोमवार को बड़ा अपडेट सामने आया है। मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को अरेस्ट किया है। अब तक इस मामले में कुल 3 लोग अरेस्ट हो चुके हैं। जानकारी के अनुसार इस मामले में पांच लोगों के लिए मंत्री ने स्वयं थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज करवाई थीं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आरोपियों ने न केवल मेरी बेटी के साथ छेड़छाड़ की बल्कि पुलिसकर्मी के साथ भी बदसलूकी की। आरोपियों के खिलाफ मुक्ताई नगर थाने में दो मामले दर्ज हुए हैं। इसमें एक मामला छेड़खानी का है और दूसरा पुलिसकर्मी पर हमले का है।

महाराष्ट्र के जलगांव में केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी और उनके सहेलियों के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई थी। इसके अलावा पुलिसकर्मियों पर भी हमला किया गया था। अब तक इस मामले में जलगांव पुलिस ने कुल 3 आरोपियों को अरस्ट किया है। छेड़छाड़ और हमले के मामले में कुल 5 आरोपियों का नाम हैं। इसमें एक 17 साल का नाबालिग भी शामिल हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंः मोदी सरकार की मंत्री रक्षा खडसे की बेटी से छेड़छाड़, मनचलों ने तस्वीर खींचने की भी कोशिश की

घटना निंदनीय है

पूरे मामले में खडसे ने कहा कि वे केंद्रीय मंत्री के तौर पर नहीं, बल्कि एक मां के तौर पर थाने गई थी। परसों रात में बेटी और उसकी सहेलियों के साथ हुई घटना निंदनीय है। मेरी बेटी और उसकी सहेलियां महाशिवरात्रि के मेले में गई थीं, जहां कुछ लोगों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। इसके अलावा उन्होंने पुलिस के गार्ड के साथ भी बदसलूकी की। ये बर्दाश्त नहीं किया जा सकता, इसलिए मैंने मामला दर्ज करवाया है।

---विज्ञापन---

सीएम ने बताया कड़ी कार्रवाई होगी

बता दें कि थाने में दर्ज मामले का आरोपी अनिकेत भोई रावेर लोकसभा क्षेत्र शिवसेना शिंदे गुट के जिला प्रमुख छोटूभाई का भतीजा है। अनिकेत भोई के खिलाफ मुक्ताई नगर थाने में पहले से ही पांच मामले दर्ज है। मामले में सीएम फडणवीस ने कहा कि केंद्रीय मंत्री की बेटी और उसकी सहेलियों से छेड़खानी का मामला गंभीर है। इस घटना में कई राजनीतिक दलों के सदस्य शामिल थे। यह एक घटिया हरकत है।

ये भी पढ़ेंः ‘शिंदे, सुबह के 4 बजे हैं इतना क्या अर्जेंट है?’ एकनाथ ने शाह से फणडवीस की क्या की शिकायत? सामना में हुआ खुलासा

---विज्ञापन---
First published on: Mar 03, 2025 09:11 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola