Maharashtra Monsoon Session: महाराष्ट्र विधानसभा में बुधवार को उस वक्त हंगामा शुरू हो गया, जब सपा के विधायक अबू आसिम आजमी ने वंदे मातरम कहने से इंकार दिया। उन्होंने कहा कि उनका धर्म (इस्लाम) इसकी इजाजत नहीं देता है। स्पीकर राहुल नार्वेकर ने विधायकों से शांत होने को कहा, लेकिन जब वे नहीं माने तो उन्होंने विधानसभा स्थगित कर दी।
अबू आजमी ने पूरे विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि हम वो हैं जिनके पूर्वजों ने इस देश के लिए अपनी जान दी। हम वो है जिन्होंने पाकिस्तान को नहीं भारत को अपना मुल्क माना। हमें इस्लाम सिखाता है की सर उसी के आगे झुकाओ जिसने ये सारा जहान बनाया। मेरे मज़हब के मुताबिक अगर मैं वंदे मातरम नहीं बोल सकता हूँ तो इस से मेरे दिल में मेरे मुल्क के लिए इज़्ज़त और मेरी वतनपरस्ती में कोई कमी नहीं होती, और इस से किसी को अप्पत्ति होनी भी नहीं चाहिए।
https://twitter.com/abuasimazmi/status/1681592039648145408?s=20
जितने आप इस मुल्क के उतने हम भी!
अबू आजमी ने कहा कि सकल हिंदू समाज की सभाओं से महाराष्ट्र के कई जिलों में हिंसा हुई है, लेकिन इन सभाओं में हेट स्पीच देने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उसका नतीजा राम नवमी पर औरंगाबाद में हिंसा हुई और अपने घर के गेट में खड़े मुनिरुद्दीन पुलिस की गोली से शहीद हुआ। मुनिरुद्दीन और उसके परिवार को महाराष्ट्र सरकार इंसाफ नहीं देगी ये उपमुख्य मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सदन में कह दिया है। सिर्फ मुसलमानों के खिलाफ एक तरफा कार्रवाई करना और फसाद में मारे गए निर्दोषों के परिवारों के लिए जांच के आदेश तक नहीं देना – ये सरकार का अहंकार है, और अहंकार हमेशा नहीं रहता।
https://twitter.com/Shehzad_Ind/status/1681591503146328067?s=20
भाजपा ने अबू आजमी पर पलटवार
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने अबू आजमी पर राष्ट्र का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने इस विवाद को 2024 के लिए INDIA नाम के विपक्षी गुट के गठन से जोड़ा। पूनावाला ने कहा कि सपा के विधायक अबू आजमी कहते हैं कि मैं वंदे मातरम नहीं कहूंगा। मैं अपना सिर नहीं झुकाऊंगा क्योंकि मेरा धर्म इसकी इजाजत नहीं देता है। क्या यह INDIA का विचार है?
यह भी पढ़ें: Karnataka Assembly Session 2023: कर्नाटक में BJP के 10 MLA सस्पेंड, डिप्टी स्पीकार पर फेंके थे पेपर, देखें VIDEO
संबंधित खबरें
एक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
7 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
1 day agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
3 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
3 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
3 days agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
4 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
4 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines