Maharashtra के 'सेमीफाइनल' में NDA की जीत, जानें विधानसभा चुनाव पर क्या पड़ेगा असर?

Maharashtra Assembly Election 2024 : महाराष्ट्र के सेमीफाइनल में एनडीए को जीत मिली, जबकि एमवीए को बड़ा झटका लगा। क्रॉस वोटिंग की वजह से महायुति के सभी उम्मीदवार जीत गए। आइए जानते हैं कि विधानसभा चुनाव पर एमएलसी इलेक्शन के रिजल्ट का क्या असर पड़ेगा?

CM eknath shinde

एकनाथ शिंदे ने कहा कि लाडली बहना योजना के लिए पैसे की कमी नहीं होगी। फाइल फोटो

विज्ञापन

Maharashtra Assembly Election 2024 : महाराष्ट्र एमएलसी चुनाव के परिणाम सामने आ गए हैं। विधायकों ने विधान परिषद की 11 सीटों के लिए वोट डाले, जबकि मैदान में 12 प्रत्याशी थे। एमएलसी चुनाव को विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है, जिसमें एनडीए का डंका बजा और एमवीए को झटका लगा। कांग्रेस के विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की, जिससे महायुति या एनडीए के सभी 9 उम्मीदवार जीत गए। आइए जानते हैं कि MLC इलेक्शन के नतीजों का विधानसभा चुनाव पर क्या असर पड़ेगा?

2022 में भी हुई थी क्रॉस वोटिंग

विज्ञापन

महाराष्ट्र में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में एमएलसी चुनाव काफी अहम माना जा रहा था। इस चुनाव में महायुति और महाविकास अघाड़ी (MVA) के बीच जोर आजमाइश थी, जिसमें एमवीए को हार का सामना करना पड़ा। दो साल पहले 2022 के जून में भी एमएलसी चुनाव हुआ था, जिसके बाद ही उद्धव की सरकार गिर गई थी। क्रॉस वोटिंग से ही इसकी शुरुआत हुई थी।

अब विपक्ष के विकेट गिरते रहेंगे : एकनाथ शिंदे

विज्ञापन

चर्चा है कि एमवीए के जिन विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की, उनके खिलाफ पार्टी कार्रवाई कर सकती है। इससे पहले वे महायुति के घटक दलों में शामिल हो सकते हैं। ये कयास इसलिए लगाए जा रहे हैं, क्योंकि एमएलसी चुनाव के रिजल्ट आने के बाद सीएम एकनाथ शिंदे ने साफ कर दिया कि अब विपक्ष के विकेट गिरते रहेंगे।

जानें महायुति-MVA के सामने क्या हैं चुनौतियां

विज्ञापन

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अभी से अपनी तैयारी तेज कर दी है। इस बीच एमएलसी चुनाव में क्रॉस वोटिंग होने के बाद एमवीए के सामने नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने की सबसे बड़ी चुनौती है। लोकसभा चुनाव में महायुति को महाराष्ट्र में झटका लगा था। ऐसे में महायुति के सामने खोई जमीन फिर से वापस पाने की चुनौती है। विधानसभा चुनाव में किसका पलड़ा भारी रहेगा? ये तो जनता ही तय करेगी।

विज्ञापन

एमएलसी चुनाव में जीत के बाद क्या बोले CM?

विज्ञापन

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में महायुति के सभी 9 उम्मीदवारों की जीत पर शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि हमें विश्वास था कि हमारे 9 उम्मीदवार जीतेंगे। चमत्कार हुआ है। न सिर्फ महायुति के विधायकों ने हमें वोट दिया, बल्कि अन्य दलों के लोगों ने भी हमारे द्वारा किए गए विकास कार्यों के आधार पर महायुति को सपोर्ट किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ