Maharashtra: NDA ने लोकसभा चुनाव का लिया बदला, जानें MLC Election में कौन-कौन जीते?

Maharashtra MLC Election Results 2024 : लोकसभा चुनाव के नतीजों ने महाराष्ट्र में सबको चौंका दिया था, जहां एनडीए को बड़ा झटका लगा था। एमएलसी चुनाव में एनडीए ने एमवीए से अपना बदला ले लिया। आइए जानते हैं कि विधान परिषद चुनाव में कौन-कौन जीते?

MLA Election

महाराष्ट्र एमएलसी चुनाव में एनडीए ने मारी बाजी।

Maharashtra MLC Election Results 2024 : महाराष्ट्र विधान परिषद की 11 सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान के बाद काउंटिंग हुई। एनडीए ने लोकसभा चुनाव का बदला ले लिया। 11 सीटों के लिए 12 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। एमवीए को पहले से ही क्रॉस वोटिंग का डर था। इस चुनाव में कुछ ऐसे ही देखने को मिला। महाविकास अघाड़ी के कुल वोटों में से 5 वोट विरोधी के पाले में चले गए, जिससे एनडीए के सभी 9 उम्मीदवारों ने बाजी मार ली।

विज्ञापन

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट) और एनसीपी (अजित गुट) ने महायुति के तहत लोकसभा चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में महायुति को बड़ा झटका लगा था। महायुति ने एमएलसी चुनाव में एमवीए से अपना बदला ले लिया। क्रॉस वोटिंग का महायुति को फायदा मिला और उनके सभी उम्मीदवार जीत गए। विधान परिषद चुनावों में 11 में से 9 सीटें जीतने के बाद महायुति गठबंधन के नेताओं ने विजय चिह्न दिखाकर जश्न मनाया।

विज्ञापन

काउंटिंग में शुरू से पीछे थे जयंत पाटिल

विज्ञापन

इस चुनाव में शरद पवार गुट के जयंत पाटिल को हार का सामना पड़ा। वे शुरू से ही काउंटिंग में सबसे पीछे चल रहे थे। वहीं, सीएम एकनाथ शिंदे ने चेतावनी देते हुए कहा कि अब विपक्ष के विकेट गिरते रहेंगे। पंकजा मुंडे ने एमएलसी चुनाव में अपनी जीत पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि जहां मेरी जरूरत पड़ेगी, वहां मौजूद रहूंगी और बेहतर काम करूंगी।

विज्ञापन

देखें एमएलसी चुनाव के रिजल्ट

विज्ञापन

भाजपा के उम्मीदवार

पंकजा मुंडे (जीते)
परिणय फुके (जीते)
अमित गोरखे (जीते)
योगेश टिलेकर(जीते)
सदा भाऊ खोत (जीते)

विज्ञापन

एनसीपी अजित पवार गुट

शिवाजी राव गरजे (जीते)
राजेश विटेकर (जीते)

विज्ञापन

शिवसेना (शिंदे गुट)

कृपाल तुमाने (जीते)
भावना गवली (जीते)

विज्ञापन

कांग्रेस

प्रज्ञा सातव (जीती)

विज्ञापन

शिवसेना (UBT)

मिलिंद नार्वेकर (जीत)

विज्ञापन

एनसीपी (शरदचंद्र पवार)

जयंत पाटिल (हार)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ