Maharashtra VIP Honey Trap Pen Drive: महाराष्ट्र में दो दिनों से हनी ट्रैप का मामला विधानसभा में गूंज रहा है। हनी ट्रैप में कई मंत्रियों और अधिकारियों के फंसने की चर्चा है। हालांकि, इस VIP हनी ट्रैप में कौन-कौन से अधिकारी और नेता फंसे हैं, इसको लेकर खुलासा होना अभी बाकी है। लेकिन विपक्ष इस मुद्दे को विधानसभा के मानसून सत्र में जोर-शोर से उठा रहा है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक नाना पटोले ने लगातार दूसरे दिन इस मुद्दे को सदन में उठाया है। गुरुवार को वह विधानसभा में VIP हनी ट्रैप से जुड़े पेन ड्राइव को लेकर पहुंचे। उन्होंने दावा किया है कि इस पेन ड्राइव में हनी ट्रैप से जुड़ी सारी जानकारी है। किसी का चरित्र हनन न हो इसलिए वे इसे जाहिर नहीं कर रहे हैं। लेकिन इस मामले पर सरकार चुप रही; इस पर कार्रवाई नहीं हुई, तो उन्हें मजबूरन जनता के सामने इसे लाना पड़ेगा। पटोले ने सीधे-सीधे सरकार को चेतावनी दी है।
हनी ट्रैप पर सरकार की चुप्पी
हनी ट्रैप मामले को लेकर महाराष्ट्र विधानसभा में दूसरे दिन भी हंगामा देखने को मिला। ट्रैप पर सरकार की चुप्पी भी कई तरह के सवाल पैदा कर रही है। इस मामले को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर होते जा रहा है। कार्रवाई की मांग पर विपक्ष ने गुरुवार को महाराष्ट्र में विधानसभा से वॉक आउट कर दिया है। यह मुद्दा सबसे पहले कांग्रेस नेता नाना पटोले ने उठाया था। उन्होंने इस गंभीर मामले की जांच और ठोस कार्रवाई की मांग की थी। इस पर विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने सरकार से कहा कि वह इस पर उचित कार्रवाई कर सदन को जवाब दें।
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में VIP हनी ट्रैप? अश्लील वीडियो के फेर में फंसे 72 वरिष्ठ अधिकारी और नेता!
नाना पटोले को मिला शिवसेना (UBT) का समर्थन
गुरुवार को दूसरे दिन एक बार फिर से नाना पटोले ने यह मामला उठाया, जिसे एनसीपी नेता जयंत पाटील और शिवसेना (उद्धव गुट) के विधायक भास्कर जाधव ने समर्थन दिया। इसके बाद अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने सरकार को स्पष्ट निर्देश दिए कि शुक्रवार को अधिवेशन के समाप्त होने से पहले इस मुद्दे पर कार्रवाई कर सदन को जानकारी दी जाए। इस पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सहमति जताई और कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।
एकनाथ शिंदे ने तोड़ी चुप्पी
इस मामले पर सरकार की तरफ से लगातार दो दिन चुप्पी साधी गई। विधानसभा में विपक्ष के हंगामे के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। लेकिन विपक्ष का कहना है कि सरकार इस संवेदनशील विषय को लेकर ढीलापन दिखा रही है और जनता के साथ न्याय नहीं कर रही। इसी नाराजगी के चलते विपक्षी विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नाना पटोले ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि महाराष्ट्र में सामने आया हनी ट्रैप कांड सिर्फ सतह पर दिख रही बात नहीं है, इसकी जड़ें काफी गहरी हैं। उन्होंने दावा किया कि इस मामले में राज्य के मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, IAS और IPS अफसर, यहां तक कि पुलिस निरीक्षक तक शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में VIP हनी ट्रैप पर राजनीति शुरू, NCP (SP) नेता ने सरकार से पूछे 4 सवाल
मानसून सत्र का आखिरी दिन
शुक्रवार को महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र का आखिरी दिन है। आखिरी दिन भी विपक्ष इस मुद्दे को लेकर काफी आक्रामक होगा। विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने सरकार को कल तक इसपर जवाब देने का निर्देश दिया है। अब देखना है कि सरकार इसपर क्या कार्रवाई कर जानकारी देगी।
संबंधित खबरें
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
13 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
16 hrs ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
19 hrs ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
1 day ago'मैं तुम्हें जान से मार डालूंगा', NCP के MLA जितेंद्र आव्हाड को मिली धमकी
2 days ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
3 days agoमुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी
3 days agoपोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का आरोप, महाराष्ट्र में डॉक्टर सस्पेंड
4 days agoजिस कंपनी के विमान में अजित पवार की मौत, उस वेंचर्स में मिली खामियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines