हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Maharashtra Lok Sabha Election: 'ख‍िचड़ी चोर को ट‍िकट दे द‍िया...', अपनी ही पार्टी पर भड़के संजय न‍िरुपम

Sanjay Nirupam: कांग्रेस नेता संजय निरुपम अपनी ही पार्टी पर बुधवार को भड़क गए। उन्‍होंने कहा है क‍ि सांगली सीट से अपना प्रत्याशी न उतारने का फैसला कांग्रेस को दफन करने वाला है।

विज्ञापन
संजय निरुपम अपनी ही पार्टी कांग्रेस पर क्यों भड़क गए?

Sanjay Nirupam: कांग्रेस नेता संजय न‍िरुपम अपनी ही पार्टी पर भड़क गए हैं। उद्धव गुट की श‍िव सेना के साथ हुए सीट बंटवारे से वे खुश नहीं हैं। उन्हें इस बार कांग्रेस ने सांगली सीट से प्रत्याशी नहीं बनाया है, जिससे वे बेहद नाराज हैं। निरुपम ने कहा कि शिवसेना के साथ सीट बंटवारे का फैसला कांग्रेस को दफन करने वाला है। वह इस फैसले का व‍िरोध करते हैं। शिवसेना और कांग्रेस लीडरशिप, जिसने सीट बंटवारा क‍िया, वह उसका भी व‍िरोध करते हैं।

‘शिवसेना ने खिचड़ी चोर को बनाया उम्मीदवार’

कांग्रेस के पूर्व सांसद रहे संजय न‍िरुपम का दावा है क‍ि श‍िवसेना ने एक भ्रष्‍ट नेता को अपना उम्‍मीदवार बनाया है। उन पर ख‍िचड़ी चोरी का आरोप है। उन्‍होंने आगे कहा क‍ि कांग्रेस नेतृत्‍व को क‍िसी भी तरह की कोई च‍िंता नहीं है। यहां तक क‍ि क‍िसी ने 10 द‍िन से उनसे बात तक नहीं की। कांग्रेस पार्टी देशभर में न्‍याय पत्र की घोषणा कर रही है, जबक‍ि उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर ही अन्‍याय हो रहा है, इसकी क‍िसी को च‍िंता नहीं है। श‍िवसेना हमें दबा रही है और हम दब रहे हैं। वो भी उस श‍िवसेना के आगे, ज‍िसका अब कोई वर्चस्‍व नहीं है।

‘एक हफ्ते तक करूंगा इंतजार’

संजय न‍िरुपम ने कहा है क‍ि वह एक हफ्ते तक इंतजार करेंगे। अगर उनकी बात मान ली गई तो ठीक, नहीं तो सारे रास्‍ते खुले हैं। कांग्रेस की ओर से जो गठबंधन में पक्ष रख रहे हैं, उन्‍होंने सही भूम‍िका अदा नहीं की है। यह पूरे शीर्ष नेतृत्‍व का फेल‍ियर है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: महाराष्‍ट्र में अब फडणवीस ही बॉस! BJP की ल‍िस्‍ट से व‍िरोध‍ियों का कट गया ‘ट‍िकट’

सांगली पर हमारी दावेदारी

महाराष्‍ट्र में कांग्रेस के वर‍िष्‍ठ नेता न‍िरुपम का कहना है क‍ि सांगली पर हमारी दावेदारी थी। मगर ज‍िस ढंग से कांग्रेस की सीटों को छीना गया, तो हो सकता है क‍ि श‍िवसेना का Hidden Agenda कांग्रेस को खत्‍म करना है। प्रकाश आंबेडकर और VBA के अलग राह चुनने को लेकर उन्‍होंने कहा क‍ि वे बड़े नेता हैं। हम चाहते थे क‍ि सब साथ आएं, लेक‍िन उनकी अपेक्षाएं और मांग ज्‍यादा थी। बता दें कि शिवसेना UBT की लिस्ट आने के बाद महाविकास अघाड़ी में नाराजगी बढ़ गई है। उद्धव ठाकरे ने उत्तर पश्चिम मुंबई की सीट से अमोल कीर्तिकर को उम्मीदवार बनाया है, ज‍िससे संजय न‍िरुपम नाराज हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: शिवसेना ने जारी की 17 उम्मीदवारों की लिस्ट, देखें किसे कहां से मिला टिकट

‘श‍िवसेना के साथ नहीं जाना था’

संजय न‍िरुपम से जब पूछा क‍ि क्‍या आप चुनाव लड़ेंगे तो उनका जवाब था क‍ि एक हफ्ते में बता देंगे। इरादा तो पूरा ही है। वैसे भी चुनाव नहीं लड़ेंगे तो कहां जाएंगे। उन्‍होंने कहा क‍ि हमने पहले ही कहा था क‍ि श‍िवसेना के साथ नहीं जाना चाह‍िए। श‍िंदे गुट में जाने की बात पर उन्‍होंने कहा क‍ि व‍िकल्‍प खुले हैं। जब जाएंगे तो पता चल जाएगा।

विज्ञापन

क्‍या है ख‍िचड़ी घोटाला?

कोरोना काल के दौरान बृहनमुंबई महानगरपाल‍िका (BMC) ने प्रवासी मजदूरों की मदद करने के ल‍िए उन्‍हें ख‍िचड़ी बांटने की योजना चलाई थी। तय हुआ क‍ि जो भी 5000 से ज्‍यादा पैकेट बनाएगा, उसे कॉन्‍ट्रेक्‍ट द‍िया जाएगा। ठेका एनजीओ, चेर‍िटेबल संगठनों को द‍िया जाना था, लेक‍िन कॉन्‍ट्रेक्‍ट उन्‍हीं को देना था, ज‍िसके पास क‍िचन होगा और हेल्‍थ ड‍िपार्टमेंट का सर्टिफ‍िकेट होगा। मगर आरोप लगे क‍ि न‍ियमों का उल्‍लंघन करते हुए लाइसेंस द‍िए गए। इस मामले में अमोल कीर्त‍िकर और सूरज चव्‍हाण से पूछताछ के ल‍िए समन जारी क‍िया गया है।

यह भी पढ़ें: प्रकाश आंबेडकर ने MVA से तोड़ा नाता, अकोला से लड़ेंगे चुनाव; VBA ने 9 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola