Maharashtra Local Body Polls 2025: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव 2025 को लेकर सियासत गरमाने लगी है. चुनाव से पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि महाराष्ट्र की वोटर लिस्ट में 9.6 मिलियन फर्जी मतदाता जोड़े गए हैं.
जब तक फर्जी मतदाताओं का मुद्दा साफ नहीं हो जाता, तब तक महाराष्ट्र में चुनाव नहीं कराए जाने चाहिए. रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाए और फर्जी वोटर्स को महाराष्ट्र और वोटर्स का अपमान बताया. घर-घर जाकर वोट गिनने को कहा.
महाराष्ट्र लोकल बॉडी इलेक्शन से पहले BJP की बड़ी चाल, अजित पवार कैंप में मचा हड़कंप
BJP पर वोट फिक्सिंग का आरोप लगाया
शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने कहा कि उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के चुनाव अधिकारियों से मिलकर वोटर लिस्ट की विसंगतियों पर चर्चा करेंगे. राउत ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान वोटर लिस्ट में अनियमितताएं होती हैं और वोट फिक्सिंग भी की जाती है, इसकी जांच गहराई से होनी चाहिए. 1 नवंबर 2025 को मुंबई में भारतीय चुनाव आयोग (ECI) के खिलाफ एक विशाल मार्च निकाला जाएगा, जिसमें शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे, मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे और अन्य विपक्षी नेता शिरकत करेंगे.
महाराष्ट्र में नहीं होंगे नगर निकाय चुनाव? राज-उद्धव ठाकरे ने EC से की ये मांग
एकनाथ शिंदे का भी बयान आया
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि शिवसेना स्थानीय निकाय चुनाव 2025 के लिए पूरी तरह तैयार . महायुति गठबंधन चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेगा. शिवसेना 24 घंटे चुनाव की तैयारी में जुटी है और महायुति स्थानीय निकाय चुनाव में बड़े अंतर से जीतेगी. बता दें कि इस साल की शुरुआत में राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट में धांधली का आरोप लगाया था.
उन्होंने कहा था कि नवंबर 2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की वोटर लिस्ट में धांधली हुई थी. इस आधार पर ही उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट की चोरी का आरोप लगाया था. राहुल गांधी ने कहा था कि चुनाव आयोग के साथ मिलकर BJP वोटर लिस्ट में हेर-फेर करके वोटरों को अपने पक्ष में करती है.
संबंधित खबरें
धारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
12 hrs agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
17 hrs agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
19 hrs agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
2 days ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
2 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
4 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
4 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
4 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
4 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines