Maharashtra local body elections: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव के दौरान कुछ स्थानों पर हल्का तनाव देखने को मिला, लेकिन उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि “कुल मिलाकर चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुए हैं.” उन्होंने बताया कि स्थानीय निकाय चुनाव मूल रूप से कार्यकर्ताओं का चुनाव होता है, इसलिए बीजेपी–शिंदे गुट ने अपने कार्यकर्ताओं को स्थानीय स्तर पर गठबंधन करने की पूर्ण छूट दी थी. फडणवीस ने दावा किया कि महायुति इस चुनाव में करीब 75% सीटें जीतने जा रही है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वोटों की गिनती आगे बढ़ाए जाने पर असंतोष जताया.
कोर्ट ने पहले 3 दिसंबर होने वाली काउंटिंग को बढ़ाकर अब 21 दिसंबर तक कर दिया है. इस पर टिप्पणी करते हुए फडणवीस बोले-“कोर्ट और चुनाव आयोग स्वायत्त संस्थाएं हैं, इसलिए उनके फैसलों पर ज्यादा कहना उचित नहीं, लेकिन जिस तरह का निर्णय आया है, वह मुझे व्यक्तिगत तौर पर पसंद नहीं है.”
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में महायुति के बीच बढ़ी दरार, शिंदे गुट के पूर्व MLA के घर चुनाव आयोग की रेड, क्या बोले डिप्टी CM?
EVM मशीनों पर अभी से लगा दो कार्यकर्ता
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विपक्ष पर हमला करते हुए पहले से ही चेतावनी दी कि “मैं विपक्ष से कहूंगा कि जहां EVM मशीनें रखी हैं, वहां वे अपने दो कार्यकर्ता खड़े करें. क्योंकि जैसे ही नतीजे हमारे पक्ष में आएंगे, विपक्ष फिर आरोप लगाने लगेगा कि हमने कुछ गड़बड़ की है.” फडणवीस के इन बयानों से स्पष्ट है कि महाराष्ट्र की राजनीति में स्थानीय निकाय चुनाव ने एक बार फिर सियासी तापमान बढ़ा दिया है.
महाराष्ट्र चुनाव आयोग से खफा हुए थे सीएम
महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव के तीन दिसंबर को घोषित होने वाले नतीजों की तारीख बदलकर 21 दिसंबर कर दिया है, जिसके बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नाराजगी जताते हुए कहा कि मेरे इतने सालों के राजनीतिक अनुभव में मैं पहली बार इस तरह की बात देख रहा हूं, चुनाव हो चुका है, लेकिन नतीजे इतने लंबे समय बाद आएंगे,अदालती दखल के कारण नतीजों को टालना लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुरूप नहीं है,उन्होंने कहा कि इस तरह की बातें राजनीति में गहरी पैठ रखती हैं,लेकिन कई उम्मीदवार और कार्यकर्ता इससे सबसे ज़्यादा प्रभावित होंगे.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में फिर राजनीतिक संकट के आसार, कैबिनेट बैठक में शिवसेना के कई मंत्री रहे गैरहाज़िर
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
13 hrs agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
15 hrs agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
15 hrs agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
4 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
4 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines