महाराष्ट्र में महायुति के बीच बढ़ी दरार, शिंदे गुट के पूर्व MLA के घर चुनाव आयोग की रेड, क्या बोले डिप्टी CM?

Maharashtra Mahayuti criris: महाराष्ट्र में महायुति में बढ़ रही दरार से राजनीति सिर्फ गरमा गई है. शिवसेना शिंदे गुट और भाजपा के बीच तल्खियां और बढ़ गई है. मालवण में निलेश राणे के छापेमारी का मामला शांत भी भी हुआ था कि सांगोला से शिंदे गुट के पूर्व विधायक साह जी बापू पाटिल के दफ्तर में LCB और चुनाव आयोग की टीम ने रेड मारी है. पढ़ें, राहुल पांडेय की रिपोर्ट

eknath shinde devendra fadanvis

Maharashtra Mahayuti criris: महाराष्ट्र में महायुति के बीच दरार बढ़ती जा रही है. खासकर भारतीय जनता पार्टी और एकनाथ शिंदे की शिवसेना के बीच. महाराष्ट्र नगरपंचायत और नगर पालिका चुनाव के प्रचार के दौरान सबसे पहले सिंधुदुर्ग के मालवण में शिंदे गुट के विधायक निलेश राणे ने भाजपा के पदाधिकारी के घर छापे मारी कर नोटों से भरा बैग पकड़ा, जिसके बाद शिवसेना और भाजपा के बीच तल्खियां और बढ़ गई है. मालवण में निलेश राणे के छापेमारी का मामला शांत भी भी हुआ था कि सांगोला से शिंदे गुट के पूर्व विधायक साह जी बापू पाटिल के दफ्तर में LCB और चुनाव आयोग की टीम ने रेड मारी है. गौर करने वाली बात यह है कि पाटिल के ठिकानों पर छापे मारी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सभा के कुछ घंटे बाद की गई है. इस रेड पर पार्टी के मुखिया और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि इसे गंभीरता से नहीं लेना चाहिए.

विज्ञापन

सांगोला में पांच पार्टी कार्यालयों पर छापे

चुनाव आयोग ने पुलिस की मदद से सांगोला में पांच पार्टी कार्यालयों पर छापे मारे. इनमें भाजपा, शेकाप , राष्ट्रवादी कांग्रेस और शहर विकास आघाडी के दफ्तर शामिल हैं. शहाजीबापू पाटील के कार्यालय पर पहली छापेमारी के बाद उनके सहयोगी रफीक नादाब के घर पर भी टीम पहुंची. रात 10 बजे शुरू हुई यह छापेमारी सोमवार तड़के खत्म हुई. प्रशासन की ओर से अब तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है कि छापों में क्या मिला है?

विज्ञापन

ठिकानों पर छापेमारी गंभीर विषय नहीं : एकनाथ शिंदे

अपने पार्टी के नेता और पूर्व विधायक शाह जी बापू पाटिल के ठिकानों पर हुई रेड पर पार्टी के मुखिया और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रतिक्रिया दी है. एकनाथ शिंदे ने कहा कि शाहजी बापू पाटिल के ऑफिस पर रेड की जांच नियमों के मुताबिक की जाएगी. इसमें कुछ भी सीरियस नहीं है. गौरतलब है कि 4 दिन पहले पुलिस ने शिवसेना के हिंगोली MLA संतोष बांगर के यहां रेड की थी. उसके तुरंत बाद शाहजी बापू पाटिल के ऑफिस पर रेड की गई.

विज्ञापन

अलग थलग पड़े शाह जी बापू पाटिल

आपको बता दें कि सांगोला शाह जी बापू पाटिल अलग थलग पड़े हुए हैं, सांगोला राज्य के सोलापुर जिले में है. यहां नगर परिषद के चुनाव हो रहे हैं. यहां चुनाव भाजपा ने शिंदे गुट के नेता को धूल चटाने के लिए शिवसेना शिंदे गुट को छोड़कर शेकप सहित सभी दलों का मोर्चा बनाकर चुनाव लड़ रही है. जिसकी वजह से शाहजी बापू पाटिल भाजपा से नाराज हुए थे. उन्होंने भाजपा के इस सियासी चाल को घिनौना, लाचार पर बलात्कार जैसा कृत्य बताया था. छापेमारी के बाद पूर्व विधायक का एक बार फिर गुस्सा फूटा है. उन्होंने कहा कि इतने चुनाव लड़े लेकिन ऐसी कार्रवाई कभी नहीं देखी. आज की राजनीति गलत दिशा में जा रही है. मेरे मन अब राजनीति छोड़ने का विचार आ रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ