Maharashtra local body election violence: Maharashtra local body election violence: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव के दौरान रायगढ़ में हुई मारपीट के मामले में मंत्री भरत गोगावले के बेटे विकास गोगावले की मुश्किलें बढ़ गई हैं. महाड़ पुलिस ने इस मामले में विकास गोगावले के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3, 251(1)(b) समेत बीएनएस की धारा 109(1), 115(2), 119(1), 126(2), 189(2), 190, 292, 324(2), 324(4), 324(5), 324(6), 351(2), 351(3), 352, 61 और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. आरोप है कि विकास गोगावले और उनके समर्थकों ने मंगलवार को एक पोलिंग बूथ पर राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के महाराष्ट्र वाईस प्रेसिडेंट सुशांत जाबरे और उनके समर्थकों की जमकर पिटाई की थी. इस मामले के बाद शिवसेना शिंदे गुट और अजीत पवार की एनसीपी दोनों आमने सामने हैं.
यह भी पढ़ें: ‘महाराष्ट्र निकाय चुनाव में 75% सीटें जीतेगी महायुति’, मतगणना से पहले CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा दावा
चुनाव में आमने-सामने थे शिवसेना शिंदे और अजित गुट
महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव में कई सीटों पर शिवसेना एकनाथ शिंदे और एनसीपी अजित पवार गुट के उम्मीदवार आमने-सामने थे. बीते मंगलवार को रायगढ़ जिले की महाड नगरपरिषद के लिए हो रहे मतदान के दौरान दोनों गुट आमने-सामने हो गए. विकास गोगावले का गुट शिवसेना एकनाथ शिंदे से जुड़ा था, जबकि सुशांत जाबरे के समर्थक अजित पवार गुट के समर्थन में थे. दोनों गुट के समर्थकों में जमकर भिड़ंत हुई. आरोप है कि सुशांत जाबरे और विकास गोगावले के समर्थकों में जबरदस्त लड़ाई हुई. सुशांत जाबरे के समर्थकों की गाड़ियों में तोड़फोड़ की खबरें भी हैं. मामला बढ़ता देख तुरंत पुलिस को मौके पर बुलाया गया.
महाड में कैसे शुरू हुआ विवाद?
विवाद की शुरुआत महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव वाले दिन महाड़ के नवे नगर में हुई. चुनाव से ठीक पहले शिवसेना शिंदे गुट छोड़कर सुशांत जाबरे अजित पवार की पार्टी में शामिल हुए थे. महाड नगरपरिषद में सुबह मतदान की शुरुआत होते ही कई जगह ईवीएम मशीनें बंद होने की शिकायत मिली. इस दौरान मतदान केंद्रों पर सुशांत जाबरे और विकास गोगावले गुट के समर्थक जमा होने लगे और समथर्क बढ़ने के साथ ही मामला भी गरमा गया. इस दौरान एक गुट ने दूसरे पर रिवाल्वर भी तानी.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में महायुति के बीच बढ़ी दरार, शिंदे गुट के पूर्व MLA के घर चुनाव आयोग की रेड, क्या बोले डिप्टी CM?
संबंधित खबरें
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
3 hrs ago10 नवंबर के बाद क्या होगा? शरद पवार के वीडियो ने मचाई राजनीतिक हलचल
5 hrs agoIAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
22 hrs agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
1 day agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
1 day agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
1 day ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
1 day agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
1 day agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
2 days agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines