महाराष्ट्र चुनाव के दौरान मंत्री के बेटे की मुश्किलें बढ़ीं, मारपीट केस में विकास गोगावले समेत 9 पर FIR दर्ज

Maharashtra local body election violence: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव के दौरान रायगढ़ में हुई मारपीट के मामले में मंत्री भरत गोगावले के बेटे विकास गोगावले समेत 9 अन्य लोगों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया गया है. विकास गोगावले पर एनसीपी नेता सुनिल तटकरे के करीबी सुशांत जाबरे पर जानलेवा हमला करने का आरोप है।

Maharashtra local body election

Maharashtra local body election violence: Maharashtra local body election violence: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव के दौरान रायगढ़ में हुई मारपीट के मामले में मंत्री भरत गोगावले के बेटे विकास गोगावले की मुश्किलें बढ़ गई हैं. महाड़ पुलिस ने इस मामले में विकास गोगावले के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3, 251(1)(b) समेत बीएनएस की धारा 109(1), 115(2), 119(1), 126(2), 189(2), 190, 292, 324(2), 324(4), 324(5), 324(6), 351(2), 351(3), 352, 61 और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. आरोप है कि विकास गोगावले और उनके समर्थकों ने मंगलवार को एक पोलिंग बूथ पर राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के महाराष्ट्र वाईस प्रेसिडेंट सुशांत जाबरे और उनके समर्थकों की जमकर पिटाई की थी. इस मामले के बाद शिवसेना शिंदे गुट और अजीत पवार की एनसीपी दोनों आमने सामने हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव में आमने-सामने थे शिवसेना शिंदे और अजित गुट

महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव में कई सीटों पर शिवसेना एकनाथ शिंदे और एनसीपी अजित पवार गुट के उम्मीदवार आमने-सामने थे. बीते मंगलवार को रायगढ़ जिले की महाड नगरपरिषद के लिए हो रहे मतदान के दौरान दोनों गुट आमने-सामने हो गए. विकास गोगावले का गुट शिवसेना एकनाथ शिंदे से जुड़ा था, जबकि सुशांत जाबरे के समर्थक अजित पवार गुट के समर्थन में थे. दोनों गुट के समर्थकों में जमकर भिड़ंत हुई. आरोप है कि सुशांत जाबरे और विकास गोगावले के समर्थकों में जबरदस्त लड़ाई हुई. सुशांत जाबरे के समर्थकों की गाड़ियों में तोड़फोड़ की खबरें भी हैं. मामला बढ़ता देख तुरंत पुलिस को मौके पर बुलाया गया.

महाड में कैसे शुरू हुआ विवाद?

विवाद की शुरुआत महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव वाले दिन महाड़ के नवे नगर में हुई. चुनाव से ठीक पहले शिवसेना शिंदे गुट छोड़कर सुशांत जाबरे अजित पवार की पार्टी में शामिल हुए थे. महाड नगरपरिषद में सुबह मतदान की शुरुआत होते ही कई जगह ईवीएम मशीनें बंद होने की शिकायत मिली. इस दौरान मतदान केंद्रों पर सुशांत जाबरे और विकास गोगावले गुट के समर्थक जमा होने लगे और समथर्क बढ़ने के साथ ही मामला भी गरमा गया. इस दौरान एक गुट ने दूसरे पर रिवाल्वर भी तानी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ