ICC T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम के आईसीसी टी 20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास दर्ज किया है। लगातार 2 बार वर्ल्ड कप जीतने से भारत की चर्चा पूरे विश्व में है। अब इसे लेकर महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। महाराष्ट्र सरकार दोनों सदनों में अभिनंदन प्रस्ताव लाया जाएगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसके लिए ऐलान किया है।
ऐलान करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा सूर्यकुमार यादव और उनकी टीम ने अच्छा परफॉर्म किया। सभी खिलाड़ियों का योगदान रहा हमारे मुंबई के खिलाड़ियों का भी अच्छा योगदान रहा, इस ऐतिहासिक जीत के लिए मैं सभी को बधाई देता हूं।
यह भी पढ़ें: T20 WC 2026: दुनिया पर भारी पड़े भारत के ये 5 स्टार खिलाड़ी, ऐसे दिलाया टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्रंप का गुलाम कहने पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और कहा कि जिसकी पूरी जिंदगी एक परिवार की गुलामी करते है उसके मुंह से गुलामी की बात शोभा नहीं देती। कहा कि मोदी जी ने देश को झुकने नहीं दिया, टैरिफ लगा तो उसका भी हल निकाला। इसके अलावा कुछ जगह पेट्रोल पंप पर लाइन को लेकर सीएम ने कहा कि कोई भी अफवाहों पर ध्यान न दे देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है, मीडिया को भी ऐसी खबरों से बचना चाहिए।
यह भी पढ़ें: आखिर किस बात को लेकर सीरियस हुए रोहित शर्मा और रितिका सजदेह? टीम इंडिया की जीत
बता दें कि बीते रविवार को अहमदाबाद में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरा टी-20 वर्ल्ड कप जीता। टूर्नामेंट में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन ने अर्धशतकीय पारी खेली। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के सामने विशाल स्कोर बनाया। टारगेट का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड टीम चारों खाने चित हो गई। भारत ने 96 रनों से मैच जीतकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
संबंधित खबरें
PM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
3 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
4 hrs agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
4 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
19 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
21 hrs ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
3 days agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines