मॉडर्न लाइफस्टाइल में सबसे ज्यादा खतरनाक है जंक फूड, जिसे बच्चे और बड़े दोनों ही चटकारे लेकर खाते हैं. महाराष्ट्र सरकार ने इस पर सख्ती दिखाते हुए सरकारी दफ्तरों की कैंटीन में अनहेल्दी जंक फूड की जगह पौष्टिक खाना परोसने के आदेश जारी किए हैं. फडणवीस सरकार ने 2 सितंबर को इससे जुड़ा एक सरकारी प्रस्ताव जारी किया. सरकार ने सेहत से जुड़ी चिंताओं को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया है. ये नियम सभी सरकारी और सेमी-गवर्मेंट दफ्तरों में मीटिंग, इवेंट, ट्रेनिंग सेशन, कॉन्फ्रेंस और कैंटीन में मिलने वाले खाने पर लागू होता है.
ये भी पढ़ें: अन्ना हजारे की हालत में सुधार, फडणवीस की अस्पताल में मुलाकात; छुट्टी से पहले दो दिन निगरानी
क्या होंगे बदलाव?
जानकारी के मुताबिक, फडवीस सरकार का ”हेल्दी मेन्यू” इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च-नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन (ICMR-NIN) और फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) के तय दिशा-निर्देशों का पालन करेगा. इसमें कम नमक, चीनी और तेल से बने फूड आइटम्स पर खास फोकस रहेगा. खराब लाइफस्टाइल की वजह से डायबिटीज, हाई बल्ड प्रेशर, मोटापा, हार्ट अटैक जैसी बीमारियां लगातार बढ़ रहे हैं. ऐसे में सरकार की कोशिश है कि ऑफिस में लोग जंक फूड की बजाय हेल्दी खाना खाएं.
हेल्दी मेन्यू में क्या मिलेगा?
सरकारी दफ्तरों में फ्रूट्स, भुने या उबले चने, कम नमक वाली मूंगफली, अंकुरित अनाज का सलाद, वेजिटेबल पोहा, उपमा, इडली-सांभर, बाजरा खिचड़ी, थालीपीठ, उबले अंडे, ड्राई फ्रूट्स और सलाद परोसने के ऑर्डर दिए हैं. सरकार ने चाय और कॉफी के बजाय नारियल पानी, छाछ, सोलकढ़ी, बिना चीनी वाला दूध, ग्रीन टी, हर्बल टी, कम चीनी या गुड़ से बना नींबू पानी परोसने जैसे ऑप्शन सुझाए हैं. दफ्तरों में लंच और डिनर में ज्वार, बाजरा और रागी की रोटियां, मल्टीग्रीन रोटियां, ब्राउन राइस, दाल, अंकुरित अनाज की डिश हरी और मौसमी सब्जियां, दही, छाछ और सलाद देना अनिवार्य होगा.
नजर रखने के लिए बनेगी कमेटी
दफ्तरों में सरकार के आदेश पालन हो रहा है या नहीं, इसपर नजर रखने के लिए एक मेन्यू निरीक्षण समिति तैयार की जाएगी और साथ ही एक नोडल अधिकारी भी नियुक्त होगा.सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के साथ मिलकर कैंटीन का समय-समय पर ऑडिट भी किया जाएगा. फडणवीस सरकार ने ये भी आदेश दिए हैं कि ज्यादा नमक, चीन और तेल वाले फूड प्रोडक्ट्स के साथ-साथ अल्ट्रा प्रोसेस्ड और पैक्ड जंक फूड की बिक्री को धीरे-धीरे कम करने के ऑर्डर जारी किए हैं.
ये भी पढ़ें: SIR ड्राफ्ट रोल से दिल्ली और महाराष्ट्र के करोड़ों मतदाताओं के नाम गायब, ऐसे करें चेक
संबंधित खबरें
MLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
11 hrs agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
13 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
2 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
2 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
2 days agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
4 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
4 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
4 days agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines