Maharashtra News: महाराष्ट्र में इन दिनों चुनावी माहौल गर्म है। इसी बीच एक बड़ा ऐलान किया गया है। दरअसल, महाराष्ट्र के सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशिष शेलार ने बताया कि गणेशोत्सव को अब ‘राज्य का उत्सव’ के रूप में मनाया जाएगा। इस पारंपरिक और सांस्कृतिक उत्सव में आने वाली अधिकांश बाधाओं को राज्य सरकार ने दूर कर दिया है। पीओपी मूर्तियों के मुद्दे पर भी सरकार ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में न्यायालय में आवश्यक भूमिका निभाई है।
शेलार ने की अपील
शेलार ने सभी गणेश मंडलों से आग्रह किया कि वे इस उत्सव को पर्यावरण पूरक, सामाजिक रूप से जागरूक और देशभक्ति से प्रेरित झांकियों के माध्यम से उत्साहपूर्वक मनाएं। उन्होंने कहा कि सरकार इस उत्सव को भव्य रूप से मनाने के लिए 100 करोड़ या उससे अधिक की राशि खर्च करने को तैयार है। इस कदम से न केवल महाराष्ट्र की सांस्कृतिक पहचान को बल मिलेगा, बल्कि जनभागीदारी और सामूहिक उत्सव भावना को भी नई दिशा मिलेगी।
ये भी पढ़ें: ‘थप्पड़ का थप्पड़ से जवाब देना पड़ेगा…’ हिंदी-मराठी विवाद पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री
उन्होंने कहा कि ‘महाराष्ट्र में गणेशोत्सव की शुरुआत लोकमान्य तिलक ने 1893 में की थी। इस त्योहार की पृष्ठभूमि सामाजिक, राष्ट्रीय, स्वतंत्रता, स्वाभिमान और मातृभाषा से जुड़ी है।’
प्रदूषण पर होगा कंट्रोल
इसके पहले शेलार ने भगवान गणेश की मूर्तियों को लेकर कहा था कि ‘सरकार इस बार गणेश जी की बड़ी मूर्तियों, प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियों के विसर्जन के बारे में भी सोच रही है। इसके लिए खास इंतजाम किए जाएंगे।’ उन्होंने कहा था कि ‘यह फैसला पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिससे प्रदूषण कम होगा।’ इसके लिए गणेश जी की मूर्ति बनाने वाले लोगों से भी बात की गई थी।
ये भी पढ़ें: संजय राउत का बड़ा बयान, बोले- स्थानीय चुनाव में INDIA गठबंधन और महाविकास आघाड़ी की जरूरत नहीं
संबंधित खबरें
दोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
19 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
19 hrs agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
1 day agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 day ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 day ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
2 days agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines