बीड के उम्मीदवार बालासाहेब शिंदे की मौत, मतदान केंद्र पर आया हार्ट अटैक

Balasaheb Shinde Died: बाला साहेब बीड शहर के छत्रपति शाहू विद्यालय में बने मतदान केंद्र पर थे, जिस समय उन्होंने छाती में दर्द और बैचैनी की शिकायत की।

Balasaheb Shinde Death, Balasaheb Shinde Death Heart Attack, Beed Assembly, Maharashtra Assembly Election 2024

बाला साहेब शिंदे

विज्ञापन

Maharashtra Assembly Election 2024: बीड विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय उम्मीदवार बालासाहेब शिंदे की मतदान केंद्र पर मौत हो गई। उन्हें दिल का दौरा आया था। घटना के बाद मतदान केंद्र पर हड़कंप मच गया। कुछ देर के लिए मौके पर अफरातफरी का माहौल था। आननफानन में बाला साहेब शिंदे को बदहवास स्थिति में समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चुनाव आयोग के अधिकारियों के अनुसार बीड के एक प्रत्याशी का आकस्मिक निधन हो गया है। जल्द ही बीड विधानसभा चुनाव के बारे में आगे का निर्णय लिया जाएगा। जानकारी के अनुसार बता दें लोक प्रतिनिधित्व कानून (Representation of Peoples Act 1951) के अनुसार अगर चुनाव के दौरान किसी उम्मीदवार की मौत हो जाती है तो धारा 52 के तहत संबंधित सीट पर मतदान स्थगित किया जा सकता है।

Advertisment

बीड विधानसभा में था काफी प्रभाव

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस दिल का दौरा पड़ने से ही मौत होने का कारण बता रही है। मतदान के बीच बालासाहेब शिंदे की मौत से उनके समर्थक और परिजन काफी दुखी हैं। बता दें बालासाहेब शिंदे बीड विधानसभा क्षेत्र में अपना काफी प्रभाव रखते थे।

विज्ञापन

छाती में दर्द और बैचैनी की शिकायत की थी

चुनाव आयोग के अनुसार बाला साहेब बीड शहर के छत्रपति शाहू विद्यालय में बने मतदान केंद्र पर थे, जिस समय उन्होंने छाती में दर्द और बैचैनी की शिकायत की। घबराहट होने पर उन्हें पीने के लिए पानी दिया गया और अभी उन्हें भीड़भाड़ से हवादार जगह पर लेकर ही जा रहे थे कि वह बदहवास हो गए।

चक्कर आने के बाद गिर पड़े थे शिंदे

मतदान केंद्र के बाहर मौजूद समर्थकों ने बताया कि बाला साहेब चक्कर आने के बाद गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें काकू नाना अस्पताल में भर्ती कराया गया गया था। यहां से उन्हें उन्हें छत्रपति संभाजी नगर अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। इलाज के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से बीड शहर समेत पूरे जिले में शोक की लहर है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ