Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र में कुछ ही दिनों में विधानसभा चुनाव को लेकर वोटिंग होनी है। इस बीच टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंस की एक रिपोर्ट ने प्रदेश में खलबली मचा दी है। रिपोर्ट के अनुसार मुंबई में बांग्लादेश और रोहिंग्याओं की आबादी तेजी से बढ़ रही हैं, इससे शहर का सामाजिक और आर्थिक तानाबाना प्रभावित हो सकता है। इतना ही रिपोर्ट के अनुसार मुंबई में 2051 तक हिंदुओं की आबादी 51 प्रतिशत तक घट जाएगी।
एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार टाटा सोशल साइंस की रिपोर्ट में बताया गया है कि कुछ राजनीतिक पार्टियां वोट बैंक की राजनीति के लिए अवैध प्रवासियों का इस्तेमाल कर रही है। अवैध प्रवासी फेक वोटर आईडी कार्ड भी बनवा ले रहे हैं। ऐसे में चुनाव के बीच ऐसी रिपोर्ट से बीजेपी महाविकास अघाड़ी गठबंधन पर हमलावर हो सकती है।
1961 की तुलना में 2011 में घ्ट ई हिंदू आबादी
रिपेार्ट में दावा किया गया है कि मुंबई में बांग्लादेश और म्यांमार से आने वाले अवैध प्रवासियो के कारण आबादी लगातार बढ़ रही है। 1961 में मुंबई में हिंदू आबादी 88 प्रतिशत थी जो 2011 में घटकर 66 प्रतिशत रह गई। जबकि इसी अवधि में मुस्लिम आबादी 8 प्रतिशत थी जो 2011 में बढ़कर 21 प्रतिशत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार 2051 तक राजधानी में हिंदू आबादी 54 प्रतिशत घट जाएगी जबकि मुस्लिम आबादी 30 प्रतिशत तक बढ़ जाएगी।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में अब डर लगता है! वेलकम इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग से स्कूटी सवार युवक की मौत, दूसरा छलनी
अचानक कैसे बढ़ी मुस्लिम आबादी
टाटा सोशल साइंस की रिपोर्ट की मानें तो मुंबई में अवैध झुग्गियों की संख्या में अचानक से बढ़ोतरी हो गई है। सरकार के पास इनका डेटा भी नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार मुंबई में महिलाओं की तस्करी में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो गई है। अवैध प्रवासियों के कारण मुंबई के कई इलाकों में पीने का पानी का संकट भी पैदा हो गया है।
रिपोर्ट को लेकर सियासत शुरू
वहीं इस रिपोर्ट को लेकर अब सियासत भी चालू हो गई हैं एनसीपी शरद पवार गुट के नेता ने कहा ये टाटा की नहीं बल्कि बीजेपी और आरएसएस की रिपोर्ट है। वहीं बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने टाटा की ऑथेंटिक रिपोर्ट है। इन्हें बोगस एनजीओ के जरिए पैसा मिलता है, इनके बोगस दस्तावेज मिलते हैं।
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में BJP को मिला RSS का बैकअप, हिंदू वोटों को एकजुट करने के लिए कर रहा ये काम
संबंधित खबरें
मुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
3 hrs agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
7 hrs ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
12 hrs ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
1 day agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
1 day agoडोसे के अंदर मिला चूहा तो उल्टी करने लगा ग्राहक, तुकाराम मुंढे की टीम ने बंद कराया होटल
1 day agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, मुंबई समेत पांच जिलों में एंट्री पर रोक
2 days agoमौत से पहले केतन अग्रवाल ने बनवाया था सिया गोयल के नाम का टैटू, मंगेतर को देना चाहता था सरप्राइज
2 days agoMPSC Exam Postponed 2026: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
2 days ago'ECINet में हों 4 बड़े बदलाव', महाराष्ट्र SIR में लोकल स्टाफ को ज्यादा पावर की उठी मांग, 2 चुनाव आयुक्त भी उठा चुके मुद्दा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines