Maharashtra Assembly Election 2024 (राहुल पाण्डेय, मुंबई) : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कई सीटों पर महायुति और महाविकास अघाड़ी (MVA) में फ्रेंडली फाइट देखने को मिल रही है, जिसमें मुंबई और ठाणे की कई विधानसभा सीटें शामिल हैं। मुंबई और ठाणे के बाद रायगढ़ में भी जमकर चुनावी घमासान देखने को मिल रहा है। मावल लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली उरण विधानसभा सीट चर्चा में है, क्योंकि इस सीट पर शेकाप (शेतकरी कामगार पक्ष) ने लड़ाई को दिलचस्प बना दिया है। यहां से पार्टी ने प्रीतम महात्रे को उम्मीदवार बनाया है, जो शेकाप के युवा नेता हैं और क्षेत्र में अच्छी खासी पकड़ रखते हैं।
शेकाप पार्टी एमवीए का हिस्सा है। सीट शेयरिंग में पार्टी ने इस सीट पर दावा ठोंका था, क्योंकि साल 2009 में यहां से शेकाप पार्टी के विवेकानंद पाटिल विधायक बने थे, लेकिन यहां से उद्धव ठाकरे ने मनोहर भोईर को अपना उम्मीदवार बना दिया। हालांकि, शरद पवार ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि उरण विधानसभा सीट पर एमवीए के उम्मीदवार प्रीतम महात्रे हैं। इसके बावजूद उद्धव ठाकरे की शिवसेन ने उम्मीदवार उतार दिए। बताया जा रहा है कि इसकी वजह से क्षेत्र में कहीं न कहीं मतदाताओं में एमवीए के उम्मीदवार को लेकर कंफ्यूजन है।
यह भी पढे़ं : महाराष्ट्र में ड्राई डे, इस महीने 5 दिन नहीं होगी शराब की बिक्री
भाजपा ने महेश बाल्दी को बनाया प्रत्याशी
वहीं, भाजपा ने मौजूदा विधायक महेश बाल्दी को उम्मीदवार बनाया है। उरण सीट काफी अहम है, क्योंकि JNPT बंगरगाह के अलावा इंटरनेशन एयरपोर्ट भी इसी क्षेत्र में आते हैं, जो बड़ा चुनावी मुद्दा है। चुनाव की घोषणा से पहले ही सरकार ने एयरपोर्ट के रनवे पर ट्रायल लैंडिंग करवाई थी। इसे लेकर विपक्ष ने आरोप लगाया था कि चुनाव को ध्यान में रखकर ट्रायल लैंडिंग करवाई गई थी। इसके अलावा हाल ही में हुए यशश्री शिंदे हत्याकांड की गूंज भी प्रचार में सुनाई दे रही है।
शेकाप ने बीजेपी प्रत्याशी पर लगाया बड़ा आरोप
इस सीट पर अन्य कई मुद्दे हैं, जिसको लेकर विपक्ष हमलावर है। प्रीतम म्हात्रे का कहना है कि महेश बाल्दी का दावा है कि उन्होंने क्षेत्र में 6000 करोड़ रुपये का काम किया है। अगर उन्होंने काम किया है तो अपना घोषणा पत्र क्यों छिपा रहे हैं। सरकार होने के बावजूद क्षेत्र के युवाओं के लिए स्टेडियम तक नहीं बनवा पाए हैं। विधानसभा चुनाव क्षेत्र में स्थानीय और बाहरी का मुद्दा भी जोरशोर से उठाया जा रहा है। शेकाप का आरोप है कि महेश बाल्दी खुद बाहरी हैं और रोजगार में क्षेत्र की जनता को तवज्जो देने की बजाय दूसरे राज्य को प्राथमिकता दे रहे हैं।
साल 2009 में अस्तित्व में आई थी उरण सीट
साल 2008 में हुए परिसीमन के बाद उरण विधानसभा सीट अस्तित्व में आई थी। इस सीट पर 2009 में विधानसभा चुनाव हुआ और शेकाप के उम्मीदवार ने जीत हासिल की। यहां से उन्हें तब 82 हजार से ज्यादा वोट मिले थे। फिर 2014 के चुनाव में शिवसेना के मनोहर भोईर ने चुनाव जीता। पिछले चुनाव महेश बाल्दी निर्दलीय चुनाव जीते थे। इसके बाद उन्होंने भाजपा को अपना समर्थन दे दिया। 2019 में बाल्दी को 74549 वोट मिले थे, जबकि शिवसेना के मनोहर 68839 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर थे। शेकाप के विवेक पाटिल 61606 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर थे।
यह भी पढे़ं : औरंगाबाद की कन्नड़ सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला, जाधव परिवार के गढ़ में पति-पत्नी आमने-सामने
तीन लाख से ज्यादा वोटर करेंगे फैसला
इस विधानसभा सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख से ज्यादा है। इस बार 70 हजार मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। अधिकतर वोटर्स ग्रामीण इलाकों में रहते हैं। यह क्षेत्र मराठी बाहुल्य है।
संबंधित खबरें
दोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
15 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
15 hrs agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
1 day agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 day ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 day ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines