Sameer Bhujbal Resign: महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। जिसके लिए राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है, लेकिन इस चुनाव से पहले एनसीपी अजित पवार गुट को बड़ा झटका लग गया है। गुरुवार को NCP मुंबई अध्यक्ष समीर भुजबल ने इस्तीफा दे दिया।
वह नासिक के नांदगाव-मनमाड से निर्दलीय चुनाव लड़ने जा रहे हैं। समीर भुजबल दिग्गज नेता छगन भुजबल के भतीजे हैं। सूत्रों के मुताबिक समीर भुजबल शरद पवार के पास भी गए थे, लेकिन उन्होंने भी उन्हें टिकट नहीं दिया। न ही उन्हें अपनी पार्टी जॉइन करवाई।
प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफे के लिए कहा था
दरअसल, कुछ समय पहले ही अजित पवार ने प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे से समीर भुजबल का इस्तीफा मांगने के लिए कहा था। आखिरकार गुरुवार को समीर भुजबल ने इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने अपने इस्तीफे के साथ भेजे गए पत्र में यह भी बताया है कि वह नंदगांव से चुनाव लड़ने जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र NDA में दरार, सीट बंटवारे को लेकर अजित पवार नाराज, शाह ने बुलाई बैठक
सुहास कांडे से मिल सकती है चुनौती
समीर नंदगांव निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। यह सीट शिंदे गुट के पास है। ऐसे में समीर भुजबल के पास निर्दलीय लड़ने या महाविकास अघाड़ी में शामिल होने का विकल्प बचा। दूसरी ओर, सुहास कांडे को महायुति से टिकट मिलने की संभावना है। ऐसे में समीर भुजबल को सुहास कांडे से चुनौती मिल सकती है।
ये भी पढ़ें: राज ठाकरे के बेटे की बढ़ेगी मुश्किलें, महाराष्ट्र की इस सीट पर तीनों सेनाएं आमने-सामने
सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत
इससे पहले एनसीपी अजित पवार गुट को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अजित पवार गुट के पास ही एनसीपी का चुनाव चिह्न ‘घड़ी’ रहेगा। हालांकि इसका इस्तेमाल डिस्क्लेमर के साथ करना होगा। डिस्क्लेमर में बताना होगा कि इस चुनाव चिह्न से जुड़ा विवाद कोर्ट में लम्बित है। इसके साथ ही पार्टी का शरद पवार से कोई संबंध नहीं है।
ये भी पढ़ें: Maharashtra Chunav 2024: RSS के सर्वे में कौन सी पार्टी आगे?
संबंधित खबरें
NDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
13 hrs agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
1 day agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
1 day ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
1 day agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
3 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
3 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
3 days agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
4 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
4 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines