एनसीपी अजित पवार गुट को बड़ा झटका, दिग्गज नेता के भतीजे ने दिया इस्तीफा
Sameer Bhujbal Resign: महाराष्ट्र के दिग्गज नेता छगन भुजबल के भतीजे समीर भुजबल ने एनसीपी अजित पवार गुट से इस्तीफा दे दिया है।
Edited By Pushpendra Sharma

अजित पवार।
Edited By Pushpendra Sharma

अजित पवार।
Sameer Bhujbal Resign: महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। जिसके लिए राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है, लेकिन इस चुनाव से पहले एनसीपी अजित पवार गुट को बड़ा झटका लग गया है। गुरुवार को NCP मुंबई अध्यक्ष समीर भुजबल ने इस्तीफा दे दिया।
वह नासिक के नांदगाव-मनमाड से निर्दलीय चुनाव लड़ने जा रहे हैं। समीर भुजबल दिग्गज नेता छगन भुजबल के भतीजे हैं। सूत्रों के मुताबिक समीर भुजबल शरद पवार के पास भी गए थे, लेकिन उन्होंने भी उन्हें टिकट नहीं दिया। न ही उन्हें अपनी पार्टी जॉइन करवाई।
#NCP minister Chagan Bhujbal nephew & #Mumbai NCP President #Sameer Bhujbal resigns from his post. He was denied party ticker. He likely to contest as independent or explore options of joining NCP SP and #Shiv Sena (UBT) to contest from Nandgaon against Shiv Sena MLA Suhas Kande. pic.twitter.com/bmrWP3c3Qa
— shinenewshyd (@shinenewshyd) October 24, 2024
दरअसल, कुछ समय पहले ही अजित पवार ने प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे से समीर भुजबल का इस्तीफा मांगने के लिए कहा था। आखिरकार गुरुवार को समीर भुजबल ने इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने अपने इस्तीफे के साथ भेजे गए पत्र में यह भी बताया है कि वह नंदगांव से चुनाव लड़ने जा रहे हैं।
समीर नंदगांव निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। यह सीट शिंदे गुट के पास है। ऐसे में समीर भुजबल के पास निर्दलीय लड़ने या महाविकास अघाड़ी में शामिल होने का विकल्प बचा। दूसरी ओर, सुहास कांडे को महायुति से टिकट मिलने की संभावना है। ऐसे में समीर भुजबल को सुहास कांडे से चुनौती मिल सकती है।
इससे पहले एनसीपी अजित पवार गुट को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अजित पवार गुट के पास ही एनसीपी का चुनाव चिह्न ‘घड़ी’ रहेगा। हालांकि इसका इस्तेमाल डिस्क्लेमर के साथ करना होगा। डिस्क्लेमर में बताना होगा कि इस चुनाव चिह्न से जुड़ा विवाद कोर्ट में लम्बित है। इसके साथ ही पार्टी का शरद पवार से कोई संबंध नहीं है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: