Maharashtra Assembly Election 85% Candidates Lost Security Deposit : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) मालामाल हो गया। चुनावी मैदान में उतरे 85 प्रतिशत उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। यानी चुनाव लड़ने के लिए जमा राशि जब्त हो गई, जिससे इलेक्शन कमीशन को 3.5 करोड़ का फायदा हुआ, जोकि पिछले 10 सालों की तुलना में सबसे ज्यादा है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 4,136 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई थी, जिनमें से 3,515 प्रत्याशियों को ईसीआई द्वारा निर्धारित न्यूनतम वोट शेयर से भी कम मत मिले। ऐसे में इन प्रत्याशियों ने चुनाव आयोग में डिपॉजिट सिक्योरिटी यानी जमानत राशि खो दी। यह जमा राशि 3.5 करोड़ रुपये थी, जोकि चुनाव आयोग के खाते में चली गई।
यह भी पढे़ं : महाराष्ट्र की ये 5 सीटें, जहां 200 से 3000 वोटों के अंतर से हार-जीत हुई तय
जानें 2014-19 में कितनी जब्त हुई थी राशि?
2014 के चुनाव में 4,119 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था, जिनमें से 3,422 यानी 83.1 फीसदी प्रत्याशियों की जमानत राशि जब्त हो गई, जिसकी कुल राशि 3.4 करोड़ रुपये थी। वहीं, 2019 के इलेक्शन में 3,237 में से 80.5 प्रतिशत प्रत्याशियों को निर्धारित मत से भी कम वोट मिले, जिसकी कुल राशि 2.6 करोड़ रुपये थी।
जानें क्या है नियम?
जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत अगर किसी उम्मीदवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र में डाले गए कुल वैध वोटों का कम से कम छठा हिस्सा वोट नहीं मिला तो उनकी जमानत जब्त हो जाती है। विधानसभा चुनाव में हर उम्मीदवारों को 10,000 रुपये की जमानत राशि का भुगतान करना पड़ता है, जबकि एससी और एसटी प्रत्याशियों को 5,000 रुपये देना पड़ता है।
यह भी पढे़ं : 9% वोट शेयर के साथ NCP को मिलीं 41 सीटें, 34% वोट पाकर भी कांग्रेस+ 45 पर सिमटी
MVA के उम्मीदवारों को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान
दो प्रमुख गठबंधनों में से महाविकास अघाड़ी (MVA) को सबसे ज्यादा जमानत का नुकसान हुआ, जिनके उम्मीदवारों की 22 सीटों पर जमानत जब्त हो गई। अगर कांग्रेस की बात करें तो 9 सीटों पर प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई, जबकि शिवसेना (UBT) ने 8 और एनसीपी (SP) ने 3 सीटों पर डिपॉजिट सिक्योरिटी खो दी।
संबंधित खबरें
NDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
10 hrs agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
1 day agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
1 day ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
1 day agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
3 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
3 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
3 days agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
4 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
4 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines